तनवीर अली हरिद्वार।
स्मार्ट मीटरों की समस्याओं को लेकर सिडकुल के उद्यमियों में भारी रोष, मुख्य अभियंता से की गई वार्ता, 10 दिनों में समस्याग्रस्त फैक्ट्रियों की सूची पर होगी कार्यवाही
हरिद्वार । सिडकुल क्षेत्र के विभिन्न उद्योगों से जुड़े उद्यमी बंधुओं ने स्मार्ट मीटरों से उत्पन्न हो रही गंभीर समस्याओं को लेकर मुख्य अभियंता कार्यालय, रोशनाबाद (हरिद्वार) में बैठक की। स्मार्ट मीटरों में लगातार आ रही तकनीकी खराबियों, गलत रीडिंग, अत्यधिक बिजली बिल एवं बिना सूचना विद्युत आपूर्ति बाधित किए जाने जैसी समस्याओं को लेकर उद्यमियों में भारी रोष देखने को मिला।

यह प्रतिनिधिमंडल लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री रोहित भाटिया, प्रदेश उपाध्यक्ष आमित त्यागी, हरिद्वार जिला अध्यक्ष मनोज पुंडीर एवं हरिद्वार महामंत्री निखिल गोयल के नेतृत्व में मुख्य अभियंता शेखर चंद्र त्रिपाठी से मिला।
बैठक के दौरान उद्यमियों ने स्मार्ट मीटरों में आ रही तकनीकी खराबियों, गलत रीडिंग, अत्यधिक बिजली बिल, बार-बार सप्लाई बाधित होने एवं उद्योगों को हो रही आर्थिक क्षति जैसे गंभीर विषयों को प्रमुखता से उठाया। उद्यमियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था के कारण उद्योगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उत्पादन एवं व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं।
मुख्य अभियंता शेखर चंद्र त्रिपाठी ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आगामी 10 दिनों के भीतर ऐसी 10-15 फैक्ट्रियों की सूची उपलब्ध कराने को कहा, जहां स्मार्ट मीटर संबंधी समस्याएं लगातार बनी हुई हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि सूची प्राप्त होते ही प्राथमिकता के आधार पर जांच कर शीघ्र समाधान की कार्यवाही की जाएगी।
इसके अतिरिक्त उद्यमियों ने विद्युत विभाग के कुछ कर्मचारियों द्वारा उद्योग प्रतिनिधियों के साथ किए जा रहे अनुचित व्यवहार एवं बिना पूर्व सूचना कार्रवाई किए जाने की शिकायत भी दर्ज कराई। इस पर मुख्य अभियंता द्वारा आश्वासन दिया गया कि विभागीय कर्मचारियों के व्यवहार में सुधार सुनिश्चित किया जाएगा तथा उद्यमियों की समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित उद्यमियों ने कहा कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में व्यापक स्तर पर आंदोलन करने के लिए भी उद्योग जगत बाध्य हो सकता है।
बैठक में हरिद्वार जिला उपाध्यक्ष विनय शर्मा, बेगमपुर संयुक्त महामंत्री ललित चौहान, सदस्य अनित मिश्रा, अभय अग्रवाल, वाशू शर्मा, पुरुषोत्तम, पुनीत अरोड़ा, चमन सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

More Stories
कांवड़ मेला-2026 की सफलता पर GRP का भव्य आयोजन: SP अरुणा भारती की अगुवाई में आयोजित हुआ ‘बड़ा खाना’, उत्कृष्ट पुलिसकर्मीयों और इंस्पेक्टर विपिन पाठक को किया सम्मानित, 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेल सफर कराया पूरा, 34 बिछड़े लोगों को परिजनों से मिलाकर जीआरपी ने पेश की मिसाल…
758वां सालाना उर्स को लेकर पिरान कलियर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नवनियुक्त मेला प्रभारी कमल मोहन भंडारी के कंधों पर सुरक्षा की कमान,4 जोन और 13 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र; 100 CCTV, 24 बैरियर, 11 वॉच टावर और 13 पार्किंग स्थलों से होगी ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी,
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार ने किया ‘सशक्त युवा सशक्त भारत’ अभियान का आगाज; सचिव सिमरनजीत कौर के नेतृत्व में हुए विभिन्न कार्यक्रम…