तनवीर अली हरिद्वार।
*कोतवाली बहादराबाद*
एसएसपी नवनीत सिंह नेतृत्व में नशा तस्करों पर हरिद्वार पुलिस प्रहार लगातार जारी, ऑपरेशन प्रहार में बहादराबाद पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, 22.59 ग्राम अवैध स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू एवं मोटरसाइकिल सहित एक नशा तस्कर दबोचा.
पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार-2026” अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में अवैध शराब, मादक पदार्थों, नशे के कारोबार एवं जुआ-सट्टा में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।
उक्त अभियान के क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 23.05.2026 को गश्त एवं चेकिंग के दौरान सुमन नगर जाने वाले तिराहे, बहादराबाद से एक संदिग्ध को मोटरसाइकिल पर अवैध स्मैक ले जाते हुए हिरासत में लिया गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 22.59 ग्राम अवैध स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू तथा मोटरसाइकिल संख्या UK17W5164 बरामद की गई।
इस संबंध में कोतवाली बहादराबाद पर मु0अ0सं0-131/2026 NDPS एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
हरिद्वार पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।
*बरामदगी*
1. 22.59 ग्राम अवैध स्मैक
2. एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू
3. मोटरसाइकिल संख्या UK17W5164
*नाम पता आरोपित*
अनस पुत्र अनीस निवासी छोटे मदरसे के पास, लण्ढौरा, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार
*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 प्रवीण बिष्ट
2. हे0का0 नरविन्दर सिंह
3. कांस्टेबल मुकेश नेगी
4. कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह

More Stories
40 का पेट्रोल भरवाकर ₹9.5 हजार लूटने वाले 2 लुटेरे तमंचे व नकदी संग गिरफ्तार,भगवानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से चढ़े हत्थे, लूट की रकम, तमंचा व बाइक बरामद…
रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस की बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से ढूँढे, दो लाख के 10 गुमशुदा मोबाइल, स्वामियों को लौटाए, पुलिस टीम का आभार व्यक्त…
हरिद्वार राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल: चार राजस्व उप निरीक्षकों के बदले कार्यक्षेत्र, बहादराबाद से औरंगाबाद तक हुआ चार्ज में बदलाव… एसडीएम योगेश सिंह मेहरा ने जारी किया आदेश…