तनवीर अली हरिद्वार।
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में सीबीएसई की बारहवीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, मान्या चौहान ने 98.6 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय की रही टॉपर, प्रघानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने बारहवी की परीक्षा में डीपीएस रानीपुर के बच्चों शानदार प्रदर्शन पर सभी बच्चों अभिभावकों शिक्षकों तथा डीपीएस प्रबंधन को दी बधाई,
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में बारहवी का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। प्रधानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने बताया कि शतप्रतिशत परिणाम के साथ सभी बच्चों ने उत्कृष्ट अंको से परीक्षा उत्तीर्ण की है। जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुए विद्यालय में अभिभावको एवं बच्चों का तांता लग गया बच्चों ने प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।
ह्यूमेनिटीज वर्ग मान्या चौहान ने 98.6 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय टाप किया वहीं अनन्या चौहान ने 97 प्रतिशत अंको के साथ दूसरा तथा कामर्स की सृष्टि कुमारी ने 96.8 अंको के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान वर्ग में प्रज्ञन्या सक्सेना 95.2 अंको के साथ प्रथम रहीं
53 विद्याथियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए तथा 27 बच्चों ने विभिन्न विषयों में 100 (शत प्रतिशत )अंक प्राप्त किए है
मनोविज्ञान में काव्या चौधरी, मान्या चौहान, अनन्या चौहान, आम्या श्रीवास्तव, अनुभूति श्रीमाली, अन्वी यादव एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में अक्षिता सिंह, रितिका, प्रेरणा गौनियाल, अंजलि जोशी, नक्षत्र बंसलअमोलिका सिंह, साई सुहानी सामंतराय तथा पेंटिंग में प्रागन्या सक्सेना, रेली सरकार, अवंतिका मधवाल, अवंतिका वर्मा, शिल्पी कुमारी, मान्या चौहान,कृष्णा सचदेवा, पावनी बंसल, तेजिस्विता लुनियाल, मोक्ष गुप्ता
अंजलि जोशी, लक्ष्य बंसल ने 100 में 100 अंक प्राप्त किए
प्रघानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने बारहवी की परीक्षा में डीपीएस रानीपुर के बच्चों शानदार प्रदर्शन पर सभी बच्चों अभिभावकों शिक्षकों तथा डीपीएस प्रबंधन को बधाई दी है।


More Stories
कांवड़ मेला-2026 की सफलता पर GRP का भव्य आयोजन: SP अरुणा भारती की अगुवाई में आयोजित हुआ ‘बड़ा खाना’, उत्कृष्ट पुलिसकर्मीयों और इंस्पेक्टर विपिन पाठक को किया सम्मानित, 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेल सफर कराया पूरा, 34 बिछड़े लोगों को परिजनों से मिलाकर जीआरपी ने पेश की मिसाल…
758वां सालाना उर्स को लेकर पिरान कलियर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नवनियुक्त मेला प्रभारी कमल मोहन भंडारी के कंधों पर सुरक्षा की कमान,4 जोन और 13 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र; 100 CCTV, 24 बैरियर, 11 वॉच टावर और 13 पार्किंग स्थलों से होगी ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी,
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार ने किया ‘सशक्त युवा सशक्त भारत’ अभियान का आगाज; सचिव सिमरनजीत कौर के नेतृत्व में हुए विभिन्न कार्यक्रम…