तनवीर अली हरिद्वार।
कोतवाली लक्सर,
लक्सर कोतवाली पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, शातिर चोर गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, करीब दो लाख की नगदी/ माल हुआ बरामद…
*शातिर चोर गिरोह चढा हरिद्वार पुलिस के हत्थे*
*आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख रुपये की नकदी/ माल बरामद*
*आरोपीगण पूर्व में में दे चुके है घटनाओं को अंजाम*
*लक्सर क्षेत्र में रात्रि में सुल्तानपुर क्षेत्र में बन्द घर में सेंध लगाकर दिया था घटना को अंजाम*
*अपने शौक व निजी ज़रूरतों को पूरा करने के चक्कर में देते थे घटना को अंजाम*
*मैनुअल और डिजिटल पुलिसिंग बनी खुलासे का आधार, अपराधियों के गिरेबान तक पहुंचे पुलिस के हाथ*
दिनांक 10.05.2026 को वादी मेहरबान अली पुत्र महमूद निवासी सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर द्वारा थाने पर तहरीर दी कि अज्ञात चोर द्वारा दिनांक 10.05.2026 को घर से नकदी व ज्वलरी चोरी कर ली है, जिसके आधार पर थाना कोतवाली लक्सर पर अभियोग पंजीकृत किये गये।
घटनाओं की गम्भीरता को देखते हुये एस0एस0पी0 हरिद्वार द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर को तत्काल घटना के अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
एस0एस0पी0 हरिद्वार द्वारा दिये गये दिशा निर्देशो के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर द्वारा थाने से अलग-अलग क्षेत्र में पुलिस टीमे गठित कर, थाना क्षेत्र में लगातार सक्रिय की गयी।
जिसके परिणाम स्वरुप गठित पुलिस टीमों द्वारा आज दिनांक 12.05.2026 को 02 आरोपियों को चोरी की नकदी व माल के साथ पकड़ा गया दोनों शातिर इसके पहले भी घटनाओं को अंमाम दे चुके है।
*ये थी अपराधी बनने की वजह-*
शौकिन उर्फ पौसा व साकिब उर्फ काला दोनों अच्छे दोस्त है दोनों आरोपी चोरी के मामलों में पूर्व में भी जैल जा चुके हैं दोनों आरोपी नशे के आदी हैं नशे /अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिये दोनों चोरी की घटनाओं को अंजाम देते रहते है आरोपी काफी दिनों से वादी के घर की रैकी कर रहे थे और उन्हे पता चला कि मेहरबान काम पर लण्ढौरा की तरफ गया और उसकी घरवाली अपने बच्चों के साथ कहीं गयी थी इसका दोनों आरोपियों द्वारा फायदा उठाकर दीवार कूदकर घर में घुसे और घर के अन्दर गोदरेज की आलमारी का लौक तोड़कर घर से नकदी व ज्वैलरी चोरी कर ली ।
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0-443/2026
*नाम पता आरोपित*
1. शौकीन उर्फ पौसा पुत्र कल्लू हसन नि0 दादाखान मौहल्ला सुल्तानपुर कोत0 लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र-25 वर्ष
2. साकिब उर्फ काला पुत्र सगीर निवासी दादाखान मौहल्ला सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर हरिद्वार उम्र-21 वर्ष
*शौकिन से बरामद माल*
1. नगद 18000 रुपयें
2. पीली धातु का लाकेट- 01
3. एक पीली धातु की चैन
*साकिब से बरामद माल*
1. नगद 38800 रुपयें
2. पायल सफेद धातु -03 जोडी
3. लौंग 03 अदद
*पुलिस टीम*
1. प्रवीण सिंह कोश्यारी– एस0एच0ओ0 लक्सर
2. व0उ0नि0 नितिन चौहान
3. अ0उ0नि0 रंजीत नौटियाल
4. हे0कानि0 विनोद कुमार
5. कानि0 जगत सिंह
6. कानि0 सौदीश कुमार

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,