तनवीर अली हरिद्वार।
कोतवाली रानीपुर हरिद्वार*
*ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस ने आज रविवार को चलाया सत्यापन अभियान*
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस की टीमों ने कोतवाली क्षेत्र के अशोक वाटिका, साँईधाम कालोनी एवं औ0 क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियो, संदिग्धो, किरायेदारो, घरेलू नौकरो, आदि का व्यापक स्तर पर चलाया सत्यापन अभियान, 185 व्यक्तियो का सत्यापन कर बिना सत्यापन के किरायेदार रखने पर 09 मकान मालिकों पर पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत ठोका जुर्माना,
*बिना सत्यापन संदिग्ध घूम रहे कुल 06 व्यक्तियो के विरूद्ध धारा 81 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत ₹1500/- के चालान किये*
पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे *ऑपरेशन प्रहार* के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार आपराधिक घटनाओ की रोकथाम, सुरक्षा के दृष्टिगत कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारो, घरेलू नौकरो, मजदूरो, रेहडी/ठेली वालो, कबाडियो, होटल/ढाबो, होम स्टे, जिम स्पा सेन्टर, रेजीडेन्टल अपार्टमेन्ट, गेटेड कालोनियो में निवासरत व्यक्तियो एवं संदिग्धो के सत्यापन की कार्यवाही करते हुये लोगो को सत्यापन कराने हेतु जागरूक किया जा रहा है, एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा उक्त अभियान को जारी रखते हुये दिनांक 10.05.26
(रविवार) की प्रातः रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत अशोक वाटिका कालोनी, सांईधाम कालोनी, प्रीत विहार कालोनी, औ0 क्षेत्र, सुमननगर क्षेत्र में व्यापक स्तर पर निवासरत बाहरी व्यक्तियो, कबाडियो, मजदूरो, रेहडी/ठेली वालो, किरायेदारो, घरेलू नौकरो, एवं संदिग्धो के सत्यापन हेतु सघन अभियान चलाया गया ।
अभियान के दौरान पुलिस टीमो द्वारा मौके पर कुल 185 किरायेदारो, मजदूरो, घरेलू नौकरो का सत्यापन कराया गया, तथा बिना सत्यापन के किरायेदार, घरेलू नौकर व बाहरी व्यक्तियो को रखने पर कुल 09 मकान मालिको के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत ₹90,000/- के कोर्ट चालान किये गये।
इसके अतिरिक्त कुल 06 बाहरी/संदिग्ध व्यक्तियो द्वारा स्वयं का सत्यापन न कराये जाने पर धारा 81 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कुल ₹1500/-के चालान किये गये।
रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा सभी मकान मालिको को अपने किरायेदारों, घरेलू नौकरों एवं बाहरी व्यक्तियो का शत प्रतिशत सत्यापन करने हेतु निर्देशित/जागरूक किया गया ।
*कार्यवाही का विवरण-*
1- कुल 09 कोर्ट चालान 83 पुलिस अधि0 (धनराशि ₹90,000/-)
2- कुल 06 नगद चालान 81 पुलिस अधि0 (धनराशि ₹1500/- )
*पुलिस टीम-*
1- मनोहर सिंह भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक
2- उ0नि0 अर्जुन कुमार, चौकी प्रभारी सुमननगर,
3- उ0नि0 पूजा पाण्डेय,
4- उ0नि0 प्रियंका इजराल,
5- अ0उ0नि0 सोनिया,
6- कोतवाली रानीपुर पुलिस टीम

More Stories
हरिद्वार में 30 जून की शाम से खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नियमों का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई, ,जिला अधिकारी,
सामाजिक दायित्व और मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए एकम्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित छह दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान महाअभियान का सफलतापूर्वक हुआ समापन, ”रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। रक्त की एक यूनिट किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने की रखती है क्षमता, — श्री संदीप जैन, प्रबंध निदेशक
झबरेड़ा के खाता खेड़ी में PDA परिवार की बैठक संपन्न, दर्जनों ग्रामीणों ने थामी सपा का दामन