तनवीर अली हरिद्वार।
कोतवाली कनखल*
ऑपरेशन प्रहार” के तहत हरिद्वार पुलिस का पिल्ला गैंग पर कड़ा प्रहार, मारपीट प्रकरण में 02 आरोपियों को तमंचा व नुकीले सुए के साथ धर दबोचा, किसी व्यक्ति की हत्या की फिराक में घूम रहे बदमाशों को कनखल पुलिस ने दबोचा, इंस्टाग्राम पर वर्चस्व और कमेंटबाजी को लेकर देते थे वारदातों को अंजाम…
*मारपीट की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर फैलाते थे दहशत*
*थाना कनखल क्षेत्र की कई घटनाओं में शामिल रहा आरोपी रवि उर्फ सरदार*
*रवि उर्फ सरदार पूर्व में पुलिस अभिरक्षा से भी हो चुका है फरार*
पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों, वांछितों, हुड़दंगियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
क्षेत्र में लगातार प्राप्त हो रही मारपीट एवं गैंग गतिविधियों की शिकायतों के दृष्टिगत कनखल पुलिस द्वारा सादे वस्त्रों में विशेष टीमें गठित कर जगजीतपुर, पीठ पुलिया, फुटबॉल ग्राउंड एवं गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में निगरानी एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
दिनांक 10.04.2026 को वादी कुलदीप के पुत्र के साथ हुई मारपीट के संबंध में थाना कनखल पर मु0अ0सं0 126/26 पंजीकृत किया गया था, जिसमें कुल 11 अभियुक्त प्रकाश में आए थे। पूर्व में 02 नाबालिग सहित 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका हैं।
इसी क्रम में दिनांक 07.05.2026 को पुलिस टीम द्वारा 02 अन्य आरोपियों को धर दबोचा गया। दोनों आरोपियों के विरुध्द अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
विशेष बात यह है कि इंस्टाग्राम पर अपलोड मारपीट की वीडियो एवं इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से प्राप्त फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की गई।
प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
*नाम पता आरोपित*
1. अरुण उर्फ बोडा पुत्र राजकुमार निवासी शिवपुरी गली नं0 05, थाना कनखल हरिद्वार
2. रवि सिंह उर्फ सरदार पुत्र गोपाल सिंह
निवासी सतीघाट, थाना कनखल हरिद्वार
*बरामदगी*
1. 01 अदद तमंचा 12 बोर
2. 01 जिंदा कारतूस
3. 01 नुकीला सुआ
*पुलिस टीम*
1. SHO देवेन्द्र सिंह रावत
2. व0उ0नि0 अनुज सिंह
3. उ0नि0 सुधांशु कौशिक
4. उ0नि0 प्रकाश चन्द्र
5. अ0उ0नि0 ललित मोहन
6. हे0का0 जितेन्द्र शाह
7. का0 सतेन्द्र रावत
8. का0 उमेद सिंह
9. का0 प्रलव चौहान

More Stories
गांधी एवं शास्त्री जयंती पर कृपाल कन्या विद्यालय में नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता शपथ व नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित,’मेरा युवा भारत’ व ‘बहुउदय लोक सेवा संस्थान’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुए कार्यक्रम, जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य दिनेश कुमार शर्मा ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत…
ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ की बैठक आयोजित; संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर मंथन, महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी को दिए श्रद्धासुमन,श्री कृष्णा गार्डन कॉलोनी स्थित कार्यालय में जुटे पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष मनोज धनगर ने युवाओं से महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान…
2 अक्टूबर पर 40वीं वाहिनी पीएसी में जयंती कार्यक्रम आयोजित; सेनानायक आयुष अग्रवाल ने स्वच्छता कर्मियों को बांटे कंबल, महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, सत्य, अहिंसा, स्वच्छता व सादगी के जीवन-मूल्यों को सेवा में अपनाने का लिया संकल्प…