तनवीर अली हरिद्वार।
कोतवाली मंगलौर,
ढाई साल से फरार 5 के ईनामी बदमाश मंगलौर पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीआईयू हरिद्वार व मंगलौर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में बड़ी सफलता, ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का लगातार प्रहार जारी,
*गौकशी के मामले में था फरार, सीआईयू हरिद्वार व मंगलौर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही*
*अपराध चाहे जितना पुराना हो, अपराधी को कानून के शिकंजे में आना ही पड़ता है।

दिनांक 13-09-2023 को वादी उ0नि0 शरद सिंह, उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण स्क्वाड गढ़वाल परिक्षेत्र की बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली मंगलौर पर धारा 3/5/11 उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
मौके से 02 आरोपियों को हिरासत में लिया गया था, जिनके कब्जे से गोवंश से संबंधित उपकरण व गोमांस बरामद हुआ था।
उक्त मुकदमे में नामजद अन्य आरोपी शराफत पुत्र वशीर निवासी ग्राम टांडा भन्हेड़ा, थाना कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार पिछले लगभग ढाई वर्ष से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी गई, किन्तु वह अपने ठिकाने बदलता रहा।
आरोपी के विरुद्ध माननीय न्यायालय से गैर-जमानती वारंट प्राप्त किए गए थे। इसके अतिरिक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹5,000 का ईनाम घोषित किया गया था
दिनांक 05-05-2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर सीआईयू हरिद्वार एवं मंगलौर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ईनामी को हिरासत में लिया गया।
*नाम पता आरोपित*
शराफत पुत्र वशीर निवासी ग्राम टांडा भन्हेड़ा, थाना कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार
*पुलिस टीम*
1. प्रभारी निरीक्षक (सीआईयू) नरेन्द्र सिंह बिष्ट मय टीम
2. उ0नि0 अशोक सिरसवाल
3. हे0का0 शूरवीर
4. का0 मनीष

More Stories
एसटीएफ और देहरादून पुलिस का अवैध कॉल सेंटर पर छापा: 32-स्लॉट सिम बॉक्स बरामद, मैनेजर और रीजनल मैनेजर को किया गिरफ्तार, एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर धोखाधड़ी का हुआ भंडाफोड़,धमकी देकर करते थे वसूली, 30 से अधिक कर्मचारी थे तैनात…
सिडकुल पुलिस का हुड़दंगियों पर कड़ा एक्शन: रावली महदूद में लड़ाई-झगड़ा कर रहे 6 हुड़दंगी किए गिरफ्तार, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था व शांति बनाए रखने के लिए की जा रही कार्यवाई…
गांधी व शास्त्री जयंती पर कांग्रेसियों ने किया नमन, चित्रों पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि,ऋषिकुल कार्यालय में हुआ कार्यक्रम; वक्ताओं ने कहा—महापुरुषों के जीवन-मूल्यों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि…