तनवीर अली हरिद्वार।
कोतवाली रुड़की,
ऑपरेशन “प्रहार”में रुड़की पुलिस की बड़ी कार्यवाही से, नियम उल्लंघन करने वाले रेस्टोरेंट संचालकों में मचा हड़कंप, प्रतिष्ठानों से एम्पलीफायर, लैपटॉप, टैब आदि उपकरण लिए कब्जे में, पुलिस एक्ट में की गई वैधानिक कार्रवाई,
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में अवैध रूप से शराब परोसने, बार संचालन के नियमों का उल्लंघन करने तथा रात्रि 10:00 बजे के बाद डीजे/लाउडस्पीकर बजाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हेतु अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की प्रदीप विष्ट द्वारा पुलिस टीम गठित कर थाना क्षेत्र में रात्रिकालीन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान कई रेस्टोरेंट/बार संचालकों द्वारा नियमों का उल्लंघन पाया गया, जिनमें देर रात तक रेस्टोरेंट खुले रखना तथा डीजे/लाउडस्पीकर का प्रयोग शामिल था।
पुलिस टीम द्वारा मौके पर कार्रवाई करते हुए संबंधित प्रतिष्ठानों से एम्पलीफायर, लैपटॉप, टैब आदि उपकरण कब्जे में लिए गए तथा संचालकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई।
*जिन प्रतिष्ठानों पर की गई कार्रवाई-*
1. रोमियो लेन बार रेस्टोरेंट, बेलड़ा
2. एरोमेटिक रेस्टोरेंट, माजरा
3. सेन्टरोज रेस्टोरेंट, एसडीएम चौक के पास
4. कैफिन कॉफी डे, आईआईटी रोड के पास, शराब गोदाम के निकट, रुड़की

More Stories
गढ़वाल क्षेत्र के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली, 5 से 23 अक्टूबर तक होगी रुड़की में, 1 से 12 जून 2026 के CEE उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही हो सकेंगे शामिल; बीईजी एंड सेंटर में होगी रैली, केवल ऑनलाइन CEE उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही होंगे पात्र,दलालों और बिचौलियों से सावधान रहने की अपील…
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस की कार्यवाई: BHEL क्षेत्र में चोरी की योजना बना रहे 4 संदिग्ध गिरफ्तार, औजार किए बरामद…
मंगलौर पुलिस का बड़ा एक्शन: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत उदलहेड़ी चोरी कांड का सफल अनावरण, गाजियाबाद से मास्टरमाइंड समेत 4 शातिर चोर गिरफ्तार, शत-प्रतिशत जेवरात व वैगनआर कार बरामद…