तनवीर अली हरिद्वार।
थाना सिडकुल,
ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का हुड़दंगियों पर कड़ा प्रहार, सार्वजनिक स्थानों/ढाबों में शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे, 51 नशेड़ी दबोचे, महिलाओं पर फब्तियां कसने की मिल रही शिकायतों पर सख्त लिया एक्शन,
*चालान कर पुलिस एक्ट में वसूला गया जुर्माना, आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी*
*सार्वजनिक स्थान व खुले में शराब पीकर माहौल खराब किया तो सीधे कानूनी कार्रवाई होगी*
जनपद में चल रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार सार्वजनिक स्थानों, होटल/ढाबों व सड़कों के किनारे शराब पीकर हुड़दंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना सिडकुल पुलिस को लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि फैक्ट्रियों की छुट्टी के समय कुछ नशे में धुत व्यक्ति महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है।
शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आज दिनांक 29.04.2026 को थाना अध्यक्ष सिडकुल के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों, शराब की दुकानों व ढाबों के आसपास शराब पीकर हुड़दंग कर रहे कुल 51 व्यक्तियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया।
सभी के विरुद्ध पुलिस एक्ट की धारा 81 के अंतर्गत चालानी कार्रवाई करते हुए कुल ₹12,750/- संयोजन शुल्क वसूला गया।
पकड़े गए सभी व्यक्तियों को भविष्य के लिए सख्त चेतावनी दी गई कि कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते या पिलाते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सिडकुल पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
*पुलिस टीम*
थाना सिडकुल पुलिस

More Stories
गढ़वाल क्षेत्र के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली, 5 से 23 अक्टूबर तक होगी रुड़की में, 1 से 12 जून 2026 के CEE उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही हो सकेंगे शामिल; बीईजी एंड सेंटर में होगी रैली, केवल ऑनलाइन CEE उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही होंगे पात्र,दलालों और बिचौलियों से सावधान रहने की अपील…
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस की कार्यवाई: BHEL क्षेत्र में चोरी की योजना बना रहे 4 संदिग्ध गिरफ्तार, औजार किए बरामद…
मंगलौर पुलिस का बड़ा एक्शन: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत उदलहेड़ी चोरी कांड का सफल अनावरण, गाजियाबाद से मास्टरमाइंड समेत 4 शातिर चोर गिरफ्तार, शत-प्रतिशत जेवरात व वैगनआर कार बरामद…