ऑपरेशन प्रहार” के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्यवाई, कलियर क्षेत्र में गाँव का माहौल ख़राब करने वाले 7 महिला सहित 4 पुरुष कुल 11 लोगों पर की गई कार्यवाई,शादी समारोह में DJ बजाने को लेकर हुई कहासुनी से पैदा हुआ विवाद…

तनवीर अली हरिद्वार।

कोतवाली पिरान कलियर**

ऑपरेशन प्रहार” के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्यवाई, कलियर क्षेत्र में गाँव का माहौल ख़राब करने वाले 7 महिला सहित 4 पुरुष कुल 11 लोगों पर की गई कार्यवाई,शादी समारोह में DJ बजाने को लेकर हुई कहासुनी से पैदा हुआ विवाद…

*चुनावी रंजिश के चलते पहले भी कर चुके हैं गाँव की शांति व्यवस्था को भंग, दोनों पक्षों पर पुर्व में भी दर्ज है मुकदमें*

*शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु गाँव में तैनात है अतिरिक्त पुलिस बल*

*जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु हरिद्वार पुलिस प्रतिबद्ध है*

*किसी भी प्रकार की गुटबाजी, अशांति या अवैध गतिविधि पर सख्त कार्यवाही की जाएगी*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के निर्देशन में, पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 23.04.2026 को कोतवाली पिरान कलियर पुलिस द्वारा ग्राम महमूदपुर कलियर में आपसी गुटबाजी के चलते गांव का माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। ज्ञात हो कि दिनांक 22.04.2026 की रात्रि में शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी, जो विवाद में बदल गई थी। पुनः दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर पुलिस ने त्वरित हस्तक्षेप करते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले 7 महिला दो 4 पुरुष सहित कुल 11 व्यक्तियों को धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत हिरासत में लिया गया। दोनों पक्षों के विरुद्ध पूर्व में भी चुनावी रंजिश के चलते आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल तैनात किया गया है। जनपद में कोई भी शांति व्यवस्था प्रभावित करता है तो उसके विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई होनी तय हैl*
नाम पता आरोपित
1. चांद खां पुत्र नसीर (52 वर्ष)
2. महिला(40 वर्ष)
3. महिला(25 वर्ष)
4. शिफत पुत्र किफायत (33 वर्ष)
5. महिला (29 वर्ष)
6. महिला (50 वर्ष)
7. महिला(19 वर्ष)
8. महिला (52 वर्ष)
9. महिला (25 वर्ष)
10.तनवीर पुत्र माहिर उम्र 34 वर्ष
11. दानिश पुत्र रौनक उम्र 35 वर्ष
सभी निवासी ग्राम महमूदपुर, कोतवाली पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम
1. उ0नि0 देवेन्द्र सिंह तोमर
2. ⁠हे0कानि0 जमशेद अली
3. ⁠हे0कानि0 सोनू कुमार
4. ⁠कानि0 प्रकाश मनराल
5. ⁠कानि0 जितेन्द्र सिंह
6. ⁠म0कानि0 सरिता राणा
7. ⁠म0हो0गा0 सर्विष्ठा
8. ⁠म0हो0गा0 गीता गिरी

You may have missed