तनवीर अली हरिद्वार।
हरिद्वार पुलिस
एक माह के भीतर गुण्ड़ा/ गैगेस्टरों/ इनामी अपराधियों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की ताबातोड़ कार्यवाही,
एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व हरिद्वार पुलिस की आदतन अपराधियों को करेगी तड़ीपार,
आदतन अपराधियों पर हरिद्वार पुलिस की कड़ी नजर,
संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वालों पर हरिद्वार पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक,
कुल 33 व्यक्तियों के ख़िलाफ़ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
कुल 98 व्यक्तियों के विरुद्ध गुण्ड़ा अधिनियम की गई कार्यवाही
कुल 20 इनामी अपराधियो को हिरासत में लेकर की जा रही है वैधानिक कार्यवाही
कुल 333 वारंटी व 60 वांछित के विरुद्ध गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई
कई गिरोहों के सरगना समेत सभी सदस्य रडार पर जिनकी कुंडली खगाल रही हरिद्वार पुलिस
एसएसपी हरिद्वार के कुशल नेतृत्व 01 माह के भीतर पर कानून- व्यवस्था को सख्त बनाए रखने के लिए हरिद्वार पुलिस ने सक्रिय अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वाले आदतन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हरिद्वार पुलिस ने कुल 33 अभियुक्तों के गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।
जनपद में 98 आदतन अपराधियों के विरुद्ध गुण्ड़ा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
मा0 न्यायालय द्वारा जारी वारंटो की तामील में 333 वारंटियों, 60 वांछित व 20 इनामी अपराधियों को हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
।

More Stories
कांवड़ मेला-2026 की सफलता पर GRP का भव्य आयोजन: SP अरुणा भारती की अगुवाई में आयोजित हुआ ‘बड़ा खाना’, उत्कृष्ट पुलिसकर्मीयों और इंस्पेक्टर विपिन पाठक को किया सम्मानित, 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेल सफर कराया पूरा, 34 बिछड़े लोगों को परिजनों से मिलाकर जीआरपी ने पेश की मिसाल…
758वां सालाना उर्स को लेकर पिरान कलियर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नवनियुक्त मेला प्रभारी कमल मोहन भंडारी के कंधों पर सुरक्षा की कमान,4 जोन और 13 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र; 100 CCTV, 24 बैरियर, 11 वॉच टावर और 13 पार्किंग स्थलों से होगी ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी,
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार ने किया ‘सशक्त युवा सशक्त भारत’ अभियान का आगाज; सचिव सिमरनजीत कौर के नेतृत्व में हुए विभिन्न कार्यक्रम…