तनवीर अली हरिद्वार।
कोतवाली सिडकुल, ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई*
*सार्वजनिक स्थानो व ढाबो में बैठकर जाम छलकाने वालों की निकली बारात*
*सिडकुल क्षेत्र के अलग अलग इलाकों में पुलिस की छापेमारी*
*पब्लिक प्लेस में जाम गटक रहे 52 आरोपी दबोचे*
*छुट्टी के बाद फेक्ट्रियो से निकलने वाली महिलाओं पर फब्तियां कसने की भी मिल रही थी शिकायतें*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा ऑपरेशन प्रहार को सफल बनाने के लिए दिए गए सख्त निर्देशों पर काम करते हुए कोतवाली सिडकुल पुलिस ने आज दिनांक 4/4/2026 को अलग अलग टीमें बनाकर सार्वजनिक स्थानों/शराब की दुकानों व सडक किनारे शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले अलग अलग जगहों से कुल 52 व्यक्तियों को पकड़ कर उनके विरूद्द 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्रवाई की गई।
फेक्ट्रियो से छुट्टी के समय महिलाओं पर फब्तियां कसने की मिल रही शिकायतों के बीच पुलिस ने जाम छलका रहे आरोपियों से ₹13000/- संयोजन शुल्क वसूला गया।
सभी को भविष्य के लिए भी चेतावनी दी गई कि कोई भी सार्वजनिक स्थान पीते या पिलाते मिला तो नियमानुसार दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
नो-एंट्री में घुसे भारी वाहनों पर रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में, 15 ट्रकों के चालान कर जुर्माना वसूला, एसएसपी के निर्देश पर चलाया गया चैकिंग अभियान…
एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में सिडकुल पुलिस का अपराध पर प्रहार, वाहन लूट का 5 हजार का इनामी मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 3 साथी पहले ही जा चुके हैं जेल, फरार चल रहा था आदित्य वशिष्ठ उर्फ पंडित, तमंचा और लूटी गई बाइक बरामद..
रानीपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: बाल्मीकि समाज पर की अपमानजनक टिप्पणी, सोशल मीडिया पर किया था वीडियो वायरल, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले दो आरोपी किए गिरफ्तार, टिप्पणी व गाली-गलौज करने पर समाज में उत्पन्न हुआ था आक्रोश…