आज पंजाब से आएगी आस्था की धारा, हरकी पैड़ी तक निकलेगी विशाल यात्रा
: जटवाड़ा से हरकी पैड़ी तक पैदल यात्रा, जगह-जगह स्वागत की तैयारी
: 20 हजार श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना, आयोजन को अंतिम रूप
हरिद्वार। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 649वें प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में पंजाब से आने वाली पारंपरिक दमड़ी यात्रा के भव्य स्वागत की तैयारियां हरिद्वार में जोर-शोर से चल रही हैं। शुक्रवार को एक बैठक रोशनाबाद स्थित संयोजक राजबीर सिंह कटारिया के निवास पर आयोजित की गई, जिसमें यात्रा की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
संयोजक राजबीर सिंह कटारिया ने बताया कि दमड़ी यात्रा 4 अप्रैल को सुबह करीब 10 बजे ज्वालापुर पुल, जटवाड़ा पहुंचेगी। यहां से हजारों श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए हरकी पैड़ी स्थित गुरु रविदास मंदिर तक प्रस्थान करेंगे। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के स्वागत, जलपान और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस बार यात्रा में 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है, जिससे आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की जा रही है। रविदासिया समाज के लोग जगह-जगह बैठकों के माध्यम से आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।
दमड़ी यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, सत्संग और गुरु रविदास जी के उपदेशों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। यह यात्रा सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश देते हुए ‘बेगमपुरा’ की परिकल्पना को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी।
बैठक में एडवोकेट मोनू राणा, रवि गौतम, विनीत कुमार, प्रशांत गौतम, सनी गौतम और प्रदुमन कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
——————

More Stories
पितृ विसर्जन (अमावस्या) पर हरिद्वार में ट्रैफिक डायवर्जन लागू: 10 अक्टूबर को बाहरी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित, जानें रूट और पार्किंग प्लान…
नो-एंट्री में घुसे भारी वाहनों पर रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में, 15 ट्रकों के चालान कर जुर्माना वसूला, एसएसपी के निर्देश पर चलाया गया चैकिंग अभियान…
एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में सिडकुल पुलिस का अपराध पर प्रहार, वाहन लूट का 5 हजार का इनामी मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 3 साथी पहले ही जा चुके हैं जेल, फरार चल रहा था आदित्य वशिष्ठ उर्फ पंडित, तमंचा और लूटी गई बाइक बरामद..