एस० एम० ए० यू० चैम्बर्स द्वारा सिडकुल कार्यालय में नए श्रम संहिताओं (New Labour Codes) के विषय में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योगों एवं संस्थानों को नई श्रम नीतियों के प्रति जागरूक करना तथा उनकी व्यावहारिक समय विकसित करना था।इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्री अमित थपियाल जी (सहायक निदेशक, कारखाना) शामिल हुए।
कार्यक्रम में विभिन्न विशेषज्ञों ने अपने-अपने विषयों पर विस्तृत जानकारी साझा की। कोड ऑन वेजेज, 2019 के संबंध में अधिवक्ता रूपक गुप्ता जी ने विस्तार से जानकारी दी। इंडस्ट्रियल रिलेशंस कोड पर श्री अल्ताफ हुसैन जी (हेड एचआर, आईटीसी लिमिटेड) ने अपने विचार प्रस्तुत किए। इसके अतिरिक्त, श्री पंकज चौहान जी (डीजीएम एचआर मैनेजर, माकिनो ऑटोमोटिव) ने भी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपने विचार साझा किए। सोशल सिक्योरिटी कोड पर श्री प्रशांत चौधरी जी (एचआर मैनेजर, आईटीसी लिमिटेड) ने प्रकाश डाला। उक्त कार्यक्रम का मुख्य रूप से संचालन अधिवक्ता श्री रूपक गुप्ता जी द्वारा संपन्न कराया गया ।
इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंध कर्ता सिडकुल कार्यालय एस० एम० ए० यू० चैम्बर्स की ओर से श्री हरिंद्र गर्ग जी, डॉ. मोहिंदर आहूजा जी, श्री राज अरोड़ा जी एवं श्री आर.के. त्यागी जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम में 50 से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और सक्रिय सहभागिता के माध्यम से कार्यक्रम को सफल बनाया। उपस्थित प्रतिभागियों ने इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।अंत में आयोजकों द्वारा सभी वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।
(SMAU) चैम्बर्स द्वारा सिडकुल में नए श्रम संहिताओं (New Labour Codes) के विषय में आयोजित हुई बैठक में, उद्योगों एवं संस्थानों को नई श्रम नीतियों के प्रति जागरूक करने व उनकी व्यवहारिक समय विकसित करने पर की गई चर्चा…

More Stories
कांवड़ मेला-2026 की सफलता पर GRP का भव्य आयोजन: SP अरुणा भारती की अगुवाई में आयोजित हुआ ‘बड़ा खाना’, उत्कृष्ट पुलिसकर्मीयों और इंस्पेक्टर विपिन पाठक को किया सम्मानित, 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेल सफर कराया पूरा, 34 बिछड़े लोगों को परिजनों से मिलाकर जीआरपी ने पेश की मिसाल…
758वां सालाना उर्स को लेकर पिरान कलियर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नवनियुक्त मेला प्रभारी कमल मोहन भंडारी के कंधों पर सुरक्षा की कमान,4 जोन और 13 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र; 100 CCTV, 24 बैरियर, 11 वॉच टावर और 13 पार्किंग स्थलों से होगी ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी,
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार ने किया ‘सशक्त युवा सशक्त भारत’ अभियान का आगाज; सचिव सिमरनजीत कौर के नेतृत्व में हुए विभिन्न कार्यक्रम…