तनवीर अली हरिद्वार।
चारधाम यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित यात्रा संचालित करने के लिए जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा बैठक*
*ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र में सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के दिए निर्देश*
*ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी दिए निर्देश*
19 अप्रैल 2026 से शुरू हो रही चार धाम यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए की जानी वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई,इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर भी मौजूद रहे।
बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि चार धाम यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए मुख्यमंत्री की विशेष प्राथमिकताओं में है इसके लिए यह जरूरी है कि चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऋषिकुल मैदान
में बनाए जाने वाले यात्री पंजीकरण केंद्र में सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रहे,जिसमें विद्युत व्यवस्था, पेयजल ,शौचालय ,यात्रियों के बैठने की उचित व्यवस्था,पंजीकरण हेतु प्राप्त मात्रा में काउंटर संचालित किए जाए इसके साथ ही यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए तथा महिलाओं की व्यवस्था हेतु महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने नगर निगम को बेहतर साफ सफाई व्यवस्था एवं शौचालयों की उचित व्यवस्था,विद्युत विभाग को विद्युत आपूर्ति चालू रखना,जल संस्थान को पेयजल आपूर्ति बनाए रखना, परिवहन विभाग को वाहनों की फिटनेस, ग्रीन कार्ड एवं ट्रिप कार्ड की व्यवस्था ,स्वास्थ्य विभाग को समुचित स्वास्थ्य व्यवस्था तथा पुलिस विभाग को सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए,पूर्ति विभाग को डीजल, पेट्रोल एवं एलपीजी गैस की समुचित व्यवस्था के साथ ही सभी पेट्रोल पंपों में शौचालय की उपलब्धता जिसमें महिला शौचालय भी अनिवार्य रूप से हो तथा सभी पेट्रोल पंपों पर समुचित पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।
साथ ही उन्होंने इथिक्स इन्फोटेक द्वारा तकनीकी व्यवस्थाएं, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से भोजन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए चारधाम यात्रा को सुगम,सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि चार धाम यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र अन्य स्थलों पर पर्याप्त मात्र में साइन बोर्ड लगाए जाए जिससे कि यात्रियों को कोई असुविधा न हो तथा सुरक्षा के दृष्टिगत सभी घाटों पर जल पुलिस की तैनाती एवं घाटों पर सुरक्षा चैन लगाने के भी निर्देश दिए तथा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ ढंग संचालित करने के भी निर्देश दिए।
जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने अवगत कराया है कि चार धाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र में 20 यात्री पंजीकरण काउंटर बनाए जा रहे है,जिसके संचालन हेतु 70 कार्मिकों को तैनात करते हुए जिन्हें प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है।उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा 31 मार्च 2026 तक ऑनलाइन के माध्यम से 10 लाख 75 हजार 1सौ 17 यात्रियों द्वारा पंजीकरण करा लिया गया है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी पी आर.चौहान, एसपी ट्रैफिक निशा यादव,एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान,सीओ ट्रैफिक बिपेंदर सिंह, एसीएमओ डॉ.अनिल वर्मा,परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल,जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नेहा झा,निखिल शर्मा,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
“ऑपरेशन प्रहार” के तहत एसएसपी डोबाल के नेतृत्व में दून पुलिस को मिली कामयाबी, लाखों की डकैती में महाराष्ट्र से फरार चल रहा अपराधी आया पुलिस की गिरफ्त में, महाराष्ट्र व दून पुलिस की संयुक्त टीम ने ऋषिकेश क्षेत्र से किया गिरफ्तार…
नगर क्षेत्र में चल रहे सीवरेज के निर्माण कार्यों को चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले पूरा करने के डीएम ने निर्देश, कार्य को तेज एवं गुणवत्ता के साथ श्रमिकों की भी बढ़ाए संख्या, डीएम…
बिना सत्यापन दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर परिवहन प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, डीएम के निर्देश पर चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के पहले दिन 50 ई-रिक्शा किए सीज, नियम तोड़ने वाले रिक्शा चालकों में मचा हड़कंप…