तनवीर अली हरिद्वार।
थाना सिडकुल हरिद्वार, एसएसपी हरिद्वार की अपराधियों के प्रति सख्ती का असर,लगातार हो रही कार्यवाही सलाखों के पीछे पहुंच रहे है नशा तस्कर*
*ईनामी अपराधी को हरिद्वार पुलिस ने धर दबोचा*
*लगातार चल रहा था फरार आरोपी*
*हरिद्वार पुलिस द्वारा गिरफ्तारी हेतु लगातार दी जा रही थी दबिश*
*ठिकाने बदल-बदल कर, कर रहा था, पुलिस को गुमराह*
*माननीय न्यायालय द्वारा जारी किया गिरफ्तारी वारण्ट*
आज दिनांक 27.02.2026 को थाना सिडकुल पर पूर्व में पंजीकृत मु0अ0सं0- 01/26 गैंगस्टर अधि0 के फरार एंव ईनामी आरोपी संजु पुत्र सुलेखचन्द निवासी चौहान मार्केट रावली महदूद थाना सिडकुल जिला हरिद्वार जो कि मुकदमा पंजीकृत किये जाने के दिनांक से लगातार फरार चल रहा था, जिसकी तलाश हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे ।
जिसकी तलाश/गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार सम्भावित स्थानों पर दविश दी जा रही थी। आरोपी लगातार अपने रहने के ठिकाने बदल-बदल कर पुलिस को गुमराह कर रहा था।
आरोपी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गिरफ्तारी हेतु 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया । उक्त आरोपी की तलाश हेतु मुखवीर तन्त्र को सक्रिय कर सर्विलांस की मदद से आरोपी संजू पुत्र सुलेखचन्द निवासी चौहान मार्केट रावली महदूद थाना सिडकुल जिला हरिद्वार को चीतल डेरी के सामने मैदान सिडकुल से पकडा गया।
*नाम व पता आरोपी*
संजु पुत्र सुलेखचन्द निवासी चौहान मार्केट रावली महदूद थाना सिडकुल जिला हरिद्वार।
*आपराधिक इतिहास आरोपी*
1- मु0अ0सं0- 428/21 धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट
2-मु0अ0सं0- 504/22 धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट
3-मु0अ0सं0- 615/23 धारा- 4/25 शस्त्र अधिनियम
4-मु0अ0सं0- 603/24 धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट
5-मु0अ0स0- 380/25 धारा- 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट
6-मु0अ0सं0- 01/26 धारा- 2(B)(ii)/3,2(b)(xi) गैंगस्टर अधि0
*पुलिस टीम*
1- थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा
2- व0उ0नि0 देवेन्द्र तोमर,
3- का0 रोहित,
4- का0 अनिल,
5- HC देशराज

More Stories
नगर कोतवाली पुलिस का बड़ा एक्शन: चेकिंग के दौरान हत्थे चढ़ा स्मैक तस्कर, महिला सप्लायर की खोज जारी, अवैध स्मैक की बरामद,
कांवड़ मेला-2026 की सफलता पर GRP का भव्य आयोजन: SP अरुणा भारती की अगुवाई में आयोजित हुआ ‘बड़ा खाना’, उत्कृष्ट पुलिसकर्मीयों और इंस्पेक्टर विपिन पाठक को किया सम्मानित, 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेल सफर कराया पूरा, 34 बिछड़े लोगों को परिजनों से मिलाकर जीआरपी ने पेश की मिसाल…
758वां सालाना उर्स को लेकर पिरान कलियर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नवनियुक्त मेला प्रभारी कमल मोहन भंडारी के कंधों पर सुरक्षा की कमान,4 जोन और 13 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र; 100 CCTV, 24 बैरियर, 11 वॉच टावर और 13 पार्किंग स्थलों से होगी ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी,