तनवीर अली हरिद्वार
थाना सिडकुल, होली से पूर्व शराबियों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, पब्लिक प्लेस व ढाबो में बैठकर जाम छलकाना युवको को पडा भारी, औचक छापेमारी करते हुए पुलिस टीम ने कुल 30 व्यक्तियों को दबोचा, शराबियो द्वारा सिडकुल फेक्ट्रियो की छुट्टी के समय महिलाओं पर फब्तियां कसने की भी मिल रही थी शिकायत
*होली से पूर्व हुडदंगियों को नसीहत, शराब पीकर हुडदंग किया तो नपना तय*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर थाना सिडकुल पुलिस ने आज दिनांक 27/2/2026 को अलग अलग टीमें बनाकर सार्वजनिक स्थानों/शराब की दुकानों के आसपास व सडक किनारे शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले कुल 30 व्यक्तियों को पकड़ कर 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्रवाई करते हुए रूपए 7500/- संयोजन शुल्क वसूला गया।
पिछले कुछ समय से ऐसी शिकायतें भी मिल रही थी कि
सिडकुल क्षेत्र में फेक्ट्रियो से छुट्टी के समय शराब पिए हुडदंगियो द्वारा राह चलने वाली महिलाओ पर फब्तियां कसी जाती हैं। सभी लोगो को भविष्य के लिए भी चेतावनी दी गई है कि कोई भी सार्वजनकि स्थान पर न तो शराब पिलायेग न शराब पियेगा।
*पुलिस टीम*
1- थानाध्यक्ष नितेश शर्मा
2-वरिष्ठ उ०नि० देवेंद्र तोमर
3- उ०नि० इंद्रजीत राणा
4- उ०नि० अनिल बिष्ट
5- अपर उ०नि० अनिल कुमार
6- अपर उ०नि० सुभाष रावत
चेतक कर्मगण व पीएसी कर्मगण

More Stories
उत्तराखंड संस्कृत संस्थान की प्रतियोगिता में पतंजलि विश्वविद्यालय को चार पुरस्कार, संस्कृत प्रतियोगिता में पतंजलि के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, आशुभाषण में पाया पहला स्थान…
त्योहारी सीजन से पहले खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति व्यापारियों को किया जागरूक, कुट्टू आटे के निर्माण, विक्रय एवं भंडारण में सावधानियों तथा लाइसेंस-पंजीकरण संबंधी प्रावधानों की दी जानकारी, खाद्य सुरक्षा पर रुड़की में जागरूकता बैठक, त्योहारी सीजन से पहले व्यापारियों को दी गई जानकारी…
हरिद्वार में नशामुक्ति का संदेश: DM मयूर दीक्षित और SP सिटी दीपक सिंह की मौजूदगी में निकली ‘रन अगेंस्ट ड्रग्स’ मैराथन, ऋषिकुल ग्राउंड से गूंजा नशामुक्त समाज का नारा, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की रही विशेष सहभागिता…