तनवीर अली हरिद्वार
कोतवाली रानीपुर*
*SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में फर्जी हाईस्कूल परीक्षा प्रकरण में कार्यवाही*
*रानीपुर पुलिस ने हाईस्कूल की फर्जी परीक्षा प्रकरण में स्कूल हैंड मास्टर को किया गिरफ्तार*
*24 फरवरी को राजकीय इण्टर कॉलेज सलेमपुर में छात्रा से दिलाई गई थी फर्जी परीक्षा*
*खुद को अल्मोडिया इस्लामिक हाई स्कूल का प्रिंसिपल बताकर रचा था षड्यंत्र*
*ट्यूशन छात्रा का फर्जी प्रवेश पत्र बनाकर दिलवाई परीक्षा*
विगत दिनांक 24.02.2026 को कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित राजकीय इण्टर कॉलेज सलेमपुर में दूसरे के नाम पर फर्जी रूप से परीक्षा दिए जाने के संबंध में वादी सुरेश चन्द्र द्विवेदी, प्रधानाचार्य, राजकीय इण्टर कॉलेज सलेमपुर (महदूद) द्वारा थाना रानीपुर पर मु0अ0सं0 59/2026 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम पंजीकृत कराया गया था।
उक्त प्रकरण में रानीपुर पुलिस द्वारा पूर्व में 03 “मुन्ना भाई” व 04 “मुन्नी बहनों” को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से फर्जी प्रवेश पत्र बरामद किए गए थे।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर आशुतोष सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा विस्तृत विवेचना करते हुए फर्जी प्रवेश पत्र तैयार कर परीक्षा दिलवाने वाले मुख्य साजिशकर्ता को चिन्हित किया गया।
दिनांक 26.02.2026 को आरोपी चंगेज अंसारी पुत्र जहीर अंसारी, निवासी मेन रोड मोहल्ला चौहनान, ज्वालापुर, उम्र 40 वर्ष को पूछताछ के उपरांत हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में आरोपी द्वारा स्वयं को अल्मोडिया इस्लामिक हाई स्कूल ज्वालापुर का प्रिंसिपल बताया गया तथा “द सक्सेज प्वॉइंट” नाम से व्हाट्सएप/सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से ऑनलाइन कोचिंग संचालित करने की बात स्वीकार की गई।
आरोपी ने ट्यूशन के नाम पर छात्रा के परिजनों से परीक्षा पास कराने के लिए धनराशि ली तथा एक अन्य छात्रा की फोटो का उपयोग कर फर्जी प्रवेश पत्र तैयार कराया। उक्त फर्जी प्रवेश पत्र के आधार पर वास्तविक परीक्षार्थी के स्थान पर दूसरी छात्रा को परीक्षा दिलाई गई।
पुलिस द्वारा आरोपी को धोखाधड़ी एवं कूट रचना कर सार्वजनिक परीक्षा में प्रतिरूपण कराने के अपराध में हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
प्रकरण में प्रकाश में आए सावित्री शिक्षा सदन रावली महदूद की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
चंगेज अंसारी पुत्र जहीर अंसारी, निवासी ज्वालापुर, हरिद्वार (उम्र 40 वर्ष)
*पुलिस टीम:*
1. आशुतोष राणा, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रानीपुर
2. उ0नि0 मन्दीप सिंह
3. का0 विवेक गुसांई

More Stories
त्योहारी सीजन से पहले खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति व्यापारियों को किया जागरूक, कुट्टू आटे के निर्माण, विक्रय एवं भंडारण में सावधानियों तथा लाइसेंस-पंजीकरण संबंधी प्रावधानों की दी जानकारी, खाद्य सुरक्षा पर रुड़की में जागरूकता बैठक, त्योहारी सीजन से पहले व्यापारियों को दी गई जानकारी…
हरिद्वार में नशामुक्ति का संदेश: DM मयूर दीक्षित और SP सिटी दीपक सिंह की मौजूदगी में निकली ‘रन अगेंस्ट ड्रग्स’ मैराथन, ऋषिकुल ग्राउंड से गूंजा नशामुक्त समाज का नारा, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की रही विशेष सहभागिता…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हरिद्वार दौरा: हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन और सीसीआर टॉवर में होगी अहम कैबिनेट बैठक, आगमन को लेकर पुख्ता इंतजाम, कार्यकर्ताओं में उत्साह,