तनवीर अली हरिद्वार।
हरिद्वार में नशामुक्ति का संदेश: DM मयूर दीक्षित और SP सिटी दीपक सिंह की मौजूदगी में निकली ‘रन अगेंस्ट ड्रग्स’ मैराथन।
हरिद्वार:
नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को एक स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आज ऋषिकुल ग्राउंड से एक भव्य “Run Against Drugs – Mini Half Marathon” का आयोजन किया गया। यह प्रेरणादायक आयोजन अतुल्य फाउंडेशन एवं हरिद्वार पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की रही विशेष सहभागिता
कार्यक्रम में जिले के उच्च अधिकारियों ने स्वयं भाग लेकर समाज को नशामुक्त भारत का मजबूत संदेश दिया। इस अवसर पर:
- श्री मयूर दीक्षित (जिलाधिकारी, हरिद्वार)
- श्री दीपक सिंह, एसपी सिटी, हरिद्वार
- श्री शिशुपाल सीओ सिटी, हरिद्वार
- श्री बिपेन्द्र सिंह (सीओ ट्रैफिक)
…सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस बल, मीडिया बंधु और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व युवा उपस्थित रहे।
ऋषिकुल ग्राउंड से गूंजा नशामुक्त समाज का नारा
मैराथन को लेकर प्रतिभागियों में भारी उत्साह देखने को मिला। युवाओं और आम नागरिकों ने ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पंजीकरण कराया था। सुबह-सुबह बड़ी संख्या में लोग ऋषिकुल ग्राउंड पहुंचे और मैराथन में दौड़ लगाकर इस अभियान को सफल बनाया।
मैराथन का मुख्य उद्देश्य
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशे के विरुद्ध यह लड़ाई केवल पुलिस या प्रशासन की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और एक स्वस्थ, सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए जनसहभागिता बेहद आवश्यक है।
सभी प्रतिभागियों और अधिकारियों ने एकजुट होकर अपने परिवार, समाज और देश के भविष्य को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

More Stories
त्योहारी सीजन से पहले खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति व्यापारियों को किया जागरूक, कुट्टू आटे के निर्माण, विक्रय एवं भंडारण में सावधानियों तथा लाइसेंस-पंजीकरण संबंधी प्रावधानों की दी जानकारी, खाद्य सुरक्षा पर रुड़की में जागरूकता बैठक, त्योहारी सीजन से पहले व्यापारियों को दी गई जानकारी…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हरिद्वार दौरा: हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन और सीसीआर टॉवर में होगी अहम कैबिनेट बैठक, आगमन को लेकर पुख्ता इंतजाम, कार्यकर्ताओं में उत्साह,
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्र समर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में आयोजित हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित…