तनवीर अली हरिद्वार।
कोतवाली गंगनहर, छः टायरा ट्रक चोरी का 24 घंटे भीतर खुलासा, ट्रक बरामद कर पुलिस ने मंगलौर निवासी आरोपी दबोचा, ट्रक कटवाने के प्लान के अस्पष्ट तथ्य आए सामने, आरोपी निकला मैकेनिक, जीपीएस डिवाइस हटाने की भी की कोशिश।
दिनांक 23.02.2026 को थाना भगवानपुर के हबीबपुर निवादा निवासी सतीश कुमार ने कोतवाली गंगनहर आकर शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसका 06 टायरा ट्रक किसी अज्ञात चोर ने रात के समय चोरी कर लिया है।
प्राप्त शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने उक्त प्रकरण में मु0अ0स0- 0079/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया तथा अलग-अलग टीमें गठित कर चुराए गए ट्रक व अज्ञात आरोपित की तलाश शुरु की।
निरंतर प्रयास के पश्चात पुलिस टीम ने दिनांक 24.02.2026 को सालियर अण्डर के पास से चोरी किए गए ट्रक को बरामद करते हुए 01 आरोपित को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।
पूछताछ में सामने आए कि पकड़ा गया संदिग्ध पेशे से मैकेनिक है और ट्रक चोरी करने के बाद उसने ट्रक में लगी जीपीएस डिवाइस हटाने के भी प्रयास किए लेकिन ज्यादा नशे में होने के कारण वह ऐसा नही कर पाया। बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) BNS की वृद्धि कर आरोपित को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*पकड़ा गया आरोपित-*
विजय कुमार पुत्र विपिन कुमार निवासी कुमराड़ी मस्जिद के पास कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार, उम्र- 20 वर्ष।
*पुलिस टीम*
1- प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव
2- उ0नि0 पंकज कुमार
3- हेड कांस्टेबल इसरार अली
4- कांस्टेबल नितिन
5- का0 लाल सिंह
6- का0 पवन

More Stories
हेतमपुर आन्नेकी गांव में आयोजित हुआ सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों ने ली भ्रष्टाचार के खिलाफ संकल्प की शपथ, सत्यनिष्ठा से ही संभव है समृद्धि,भेल…
उत्तराखंड संस्कृत संस्थान की प्रतियोगिता में पतंजलि विश्वविद्यालय को चार पुरस्कार, संस्कृत प्रतियोगिता में पतंजलि के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, आशुभाषण में पाया पहला स्थान…
त्योहारी सीजन से पहले खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति व्यापारियों को किया जागरूक, कुट्टू आटे के निर्माण, विक्रय एवं भंडारण में सावधानियों तथा लाइसेंस-पंजीकरण संबंधी प्रावधानों की दी जानकारी, खाद्य सुरक्षा पर रुड़की में जागरूकता बैठक, त्योहारी सीजन से पहले व्यापारियों को दी गई जानकारी…