तनवीर अली हरिद्वार।
कोतवाली रानीपुर, शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, A.T.M. तोड़ नगदी ले जाने का था प्लान, शातिर ने ए0टी0एम0 को बनाया था अपना निशाना, उपकरणों की मदद से तोड़ा लॉक, पकड़ में आया शातिर इससे पहले भी चोरी के मुकदमों में जा चुका है जेल।
दिनांक 22.02.2026 को रावली महदूद सिडकुल निवासी कुलदीप जोशी ने कोतवाली रानीपुर पर सूचना दी कि दिनांक 21.02.2026 की रात्रि को शिवलोक कालोनी में स्थित WLA SPOT के ए0टी0एम0 में एक अज्ञात चोर द्वारा घुसकर ए0टी0एम0 का लॉक तोडकर चोरी करने का प्रयास किया गया। सूचना पर मु0अ0सं0 56/2026 धारा 305(ए),62,324(4) बी0एन0एस0 दर्ज कर विवेचना शुरु की गई।
प्रकरण में प्रकाश में आए संदिग्ध की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी के आधार पर कल दिनांक 23.02.2026 को मुखबिर की सूचना पर वॉटर वर्क्स शिवलोक में स्थित ग्राउण्ड के पास से पहले भी चोरी के मामले में कुख्यार रह चुके लविश को दबोचकर उसके कब्जे से A.T.M. का टूटा हुआ लॉक व चोरी करने के उपकरण बरामद किए गए।
आरोपी ने पूछताछ में बताय कि वह पहले भी चोरी ओर अवैध अस्लाह के मुकदमों में जेल गया था एवं कुछ महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया। मुकदमें एवं अन्य खर्चों को पूरा करने के लिए शातिर ने ए0टी0एम0 तोड़कर नगदी जुटाने की योजना बनाई लेकिन असफल रहा। आरोपी लविश उपरोक्त के विरूद्ध मुकदमें में धारा 331(4)BNS की बढोत्तरी कर उसे आज मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
*विवरण आरोपित-*
लविश पुत्र लक्ष्मी चंद निवासी वॉटर वर्क्स कॉलोनी, साई मंदिर से आगे वाली गली, शिवलोक कालोनी हरिद्वार उम्र 20 वर्ष
*बरामदगी-*
1- एक WLA SPOT ए0टी0एम0 का टूटा हुआ लॉक
2- चोरी करने के उपकरण (पेंच, प्लास आदि)
*आपराधिक इतिहास*
1- मु0अ0सं0 336/19 धारा 457,380,411 भादवि
2- मु0अ0स0 321/21 धारा 380,411,34 भादवि
3-मु0अ0सं0 104/23 धारा 380,411 भादवि
4-मु0अ0सं0 13/24 धारा 457,380,411 भादवि
5-मु0अ0सं0 506/24 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम
6- मु0अ0सं0 86/25 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम
*पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा
2. उ0नि0 मन्दीप सिंह
3. कानि0 अमित चौधरी
4. कानि0 दिग्पाल सिंह
5. कानि0 उदय नेगी

More Stories
कोतवाली रानीपुर में आयोजित थाना दिवस पर… प्रभारी निरीक्षक ने पीडितो की सुनी शिकायतें… CEIR पोर्टल के जरिए बरामद हुए 13 मोबाइल, फोन स्वामियों को लौटाए…
गंगनहर पुलिस ने छः टायरा ट्रक चोरी का 24 घंटे में किया खुलासा… ट्रक चोर मैकेनिक को दबोचा, ट्रक बरामद…जीपीएस डिवाइस हटाने का भी किया प्रयास…
दून पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर, डालनवाला क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का किया खुलासा….कई माह पूर्व ही बनाई गयी थी विक्रम शर्मा को मारने की योजना…