कोतवाली रानीपुर, पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार कोतवाली रानीपुर में आयोजित किया गया थाना दिवस, थाना दिवस के दौरान प्रभारी निरीक्षक रानीपुर मे मातहत संग सुनी पीडितो की शिकायतें, मौके पर समस्याओ का निवारण/ निस्तारण कर पीड़ितों को किया कोतवाली से विदा, अंत में CEIR पोर्टल के जरिए रिकवर किए गए 13 मोबाइल फोन उनके स्वामियों को लौटाये, रिकवर किए गए मोबाइल फोनों की बाजार कीमत तीन लाख रुपये के करीब।
मुख्यालय स्तर पर जारी निर्देशों के क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने आज दिनांक 24.02.2026 को थाना प्रांगण में “थाना दिवस” का आयोजन कर प्रभारी निरीक्षक एवं अन्य स्टॉफ की उपस्थिति में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर त्वरित कार्रवाई की और कुछ शिकायतो का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
उक्त थाना दिवस के आयोजन के उपरांत रानीपुर पुलिस ने विभिन्न लोगो के गुम हुये करीब 02 लाख 98 हजार रूपये के कुल 13 मोबाइल फोन को CEIR पोर्टल के माध्यम से बरामद कर उक्त मोबाइल फोनों को उनके स्वामियो के सुपुर्द किया गया। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरो पर मुस्कान लौटी।

More Stories
हेतमपुर आन्नेकी गांव में आयोजित हुआ सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों ने ली भ्रष्टाचार के खिलाफ संकल्प की शपथ, सत्यनिष्ठा से ही संभव है समृद्धि,भेल…
उत्तराखंड संस्कृत संस्थान की प्रतियोगिता में पतंजलि विश्वविद्यालय को चार पुरस्कार, संस्कृत प्रतियोगिता में पतंजलि के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, आशुभाषण में पाया पहला स्थान…
त्योहारी सीजन से पहले खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति व्यापारियों को किया जागरूक, कुट्टू आटे के निर्माण, विक्रय एवं भंडारण में सावधानियों तथा लाइसेंस-पंजीकरण संबंधी प्रावधानों की दी जानकारी, खाद्य सुरक्षा पर रुड़की में जागरूकता बैठक, त्योहारी सीजन से पहले व्यापारियों को दी गई जानकारी…