प्रसिद्ध शायर व चित्रकार ज़िया नेहटौरी का निधन, सादगी और खुददारी की थे मिसाल, अफ़ज़ल मंगलोरी समेत दून के साहित्यकारों ने जताया शोक…

तनवीर अली हरिद्वार।

प्रसिद्ध शायर व चित्रकार ज़िया नेहटौरी का निधन, सादगी और खुददारी की थे मिसाल, अफ़ज़ल मंगलोरी समेत दून के साहित्यकारों ने जताया शोक,

देहरादून में 60 से अधिक वर्षों तक उर्दू व हिंदी साहित्य की सेवा करने वाले उस्ताद शायर, फाइन आर्ट चित्रकार एवं प्रेस फोटोग्राफर ज़िया नेहटौरी (87 वर्ष) का आज सुबह लंबी बीमारी के बाद मेहुवाला स्थित आवास पर निधन हो गया। शाम को उन्हें मेहुवाला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

सादगी और खुददारी की मिसाल

​धामावाला स्थित कमल मार्केट में 40 वर्षों तक अपने फोटो स्टूडियो से निःशुल्क सेवा देने वाले ज़िया जी ने जीवनभर किराए के मकान में रहते हुए भी खुददारी के साथ जीवन यापन किया।

​उत्तराखंड भाषा संस्थान के सदस्य व उर्दू अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय शायर अफ़ज़ल मंगलोरी ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि ज़िया जी ने अनेक शायरों को प्रोत्साहित कर आगे बढ़ाया। उन्होंने बताया कि वे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर ज़िया जी को मरणोपरांत सम्मान दिलाने का निवेदन करेंगे।

​शोक व्यक्त करने वाले प्रमुख लोग

​उनके परिवार में एक बेटा व दो बेटियां हैं। उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से शामिल हैं:

  • ​अफ़ज़ल मंगलोरी
  • ​अम्बर खरबंदा
  • ​असलम खतौलवी
  • ​मोनिका मन्तशा
  • ​डोली डबराल
  • ​विजय द्रोणी
  • ​आर. ए. खान
  • ​दर्द गढ़वाली

You may have missed