तनवीर अली हरिद्वार।
उत्तराखण्ड STF की बड़ी कार्रवाई: कनखल हत्याकांड में 50,000/- का इनामी अभियुक्त चंडीगढ़ से गिरफ्तार; एसएसपी अजय सिंह के निर्देशन में लगातार जारी है अभियान
हरिद्वार/देहरादून:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एसटीएफ अजय सिंह के निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा सक्रिय गैंग, गैंगस्टर और इनामी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रभावी कार्रवाई अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ टीम ने थाना कनखल, जनपद हरिद्वार में दर्ज सनसनीखेज हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे ₹50,000/- के इनामी अभियुक्त को चंडीगढ़, पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है।
क्या था पूरा मामला:
वर्ष 2024 में थाना कनखल क्षेत्र स्थित श्रद्धा भक्ति आश्रम में गुरुजी महंत गोविन्द दास और उनके शिष्य विशम्बर दास (उम्र करीब 73 वर्ष) की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात में कुल 06 अभियुक्त प्रकाश में आए थे। जिनमें से 04 अभियुक्तों को हरिद्वार पुलिस द्वारा पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अभियुक्त सौरभ उर्फ नीटू को 20 सितंबर 2026 को एसटीएफ द्वारा बागपत से दबोचा गया था। इस मामले का एक अन्य मुख्य अभियुक्त प्रदीप लगातार फरार चल रहा था।
फरार अभियुक्त पर शिकंजा:
वांछित अभियुक्त प्रदीप की गिरफ्तारी न होने पर न्यायालय के माध्यम से उसके घर की कुर्की की कार्रवाई भी अमल में लाई जा चुकी थी तथा उसकी गिरफ्तारी पर उच्चाधिकारियों द्वारा ₹50,000/- का इनाम घोषित किया गया था।
चंडीगढ़ में छिपा था आरोपी:
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह के दिशा-निर्देशन में एसटीएफ टीम लगातार पतारसी-सुरागरसी और मैनुअल पुलिसिंग के जरिए इनपुट विकसित कर रही थी। प्राप्त पुख्ता सूचना के आधार पर एसटीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त प्रदीप पुत्र बृजपाल (निवासी- ऊदपुर झिझाना, शामली, उत्तर प्रदेश, उम्र 30 वर्ष) को चंडीगढ़ (पंजाब) से धर दबोचा। पूछताछ में सामने आया है कि अभियुक्त वर्तमान में पंजाब में छोटा हाथी गाड़ी से माल डिलीवरी का काम कर रहा था।
गिरफ्तारी करने वाली एसटीएफ टीम में निरीक्षक अबुल कलाम, उ0नि0 नरोत्तम सिंह बिष्ट, अ0उ0नि0 हितेश कुमार, हे0का0 संजय कुमार, हे0का0 वीरेंद्र नौटियाल, हे0का0 बृजेन्द्र सिंह चौहान, का0 अनिल कुमार और का0 मोहन असवाल शामिल रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात: PMGSY-4 के तहत उत्तराखंड को ₹2,708 करोड़ की सड़क व पुल परियोजनाओं पर मिली सहमति, 315 मोटर मार्ग, 32 सेतु और 610 बसावटें होंगी सीधे सड़क से कनेक्ट; 213 अतिरिक्त सड़कों के प्रस्ताव पर भी जल्द फैसले का आश्वासन…
प्रसिद्ध शायर व चित्रकार ज़िया नेहटौरी का निधन, सादगी और खुददारी की थे मिसाल, अफ़ज़ल मंगलोरी समेत दून के साहित्यकारों ने जताया शोक…
हेतमपुर आन्नेकी गांव में आयोजित हुआ सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों ने ली भ्रष्टाचार के खिलाफ संकल्प की शपथ, सत्यनिष्ठा से ही संभव है समृद्धि,भेल…