तनवीर अली हरिद्वार।
कोतवाली नगर हरिद्वार, हरिद्वार पुलिस की नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई जारी, 02 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को धर दबोचा, आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत।
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड महोदय के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के दिशा निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के कुशल नेत्तृव में मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दिनांक 16-02-2026 को चमगादड टापू के पास चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर एकदम सकपकाकर भागने लगा।जिस पर पुलिस पार्टी को शक होने पर उक्त भागे व्यक्ति को एकदम घेर-घोटकर पकड लिया गया।
पकडे गये आरोपी से नाम पता पूछने पर अपना नाम विनोद कुमार पुत्र प्यारे लाल निवासी-ग्राम अमखेरवा थाना बेहटागोकुल जिला हरदोई उत्तर प्रदेश हाल निवासी- झुग्गी झोपडी माजरा चण्डी घाट थाना श्यामपुर हरिद्वार बताया।
उक्त व्यक्ति के पास से बरामद बैग की तलाशी लेने बैग में से 02 किलाे 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
आरोपी को हिरासत में लेकर आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
* *बरामदगी का विवरण* –
02 किलाे 700 ग्राम अवैध गांजा
*नाम व पता आरोपी* विनोद कुमार पुत्र प्यारे लाल निवासी-ग्राम अमखेरवा थाना बेहटागोकुल जिला हरदोई उत्तर प्रदेश , हाल पता- झुग्गी झोपडी माजरा चण्डी घाट थाना श्यामपुर हरिद्वार।
*पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 चरण सिंह
2- कानि0 बृजमोहन
3-कानि0 पवन

More Stories
उत्तराखंड में गुटखा, पान मसाला और तंबाकू उत्पादों पर एक साल का संपूर्ण प्रतिबंध,आयुक्त विनय शंकर पांडे का विज़न और बयान: “जनता का स्वास्थ्य सरकार की है पहली प्राथमिकता…
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मातृ आंचल कन्या विद्यापीठ में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में, बालिकाओं को अधिकारों व शिक्षा के प्रति किया गया जागरूक, शिक्षत और जागरूक बनकर ही सशक्त बनेंगी बालिकाएं…
एएनटीएफ हरिद्वार की अनूठी पहल: नशा मुक्त भारत अभियान के 06 वर्ष पूर्ण होने पर निर्वाण नशा मुक्ति केंद्र में वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित, नशे से दूरी, खेलों से दोस्ती’ का दिया संदेश; विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित…