तनवीर अली हरिद्वार।
कोतवाली बुग्गावाला, महिला एवं बाल अपराधों पर SSP हरिद्वार का रुख़ एकदम स्पष्ट, ज़ीरो टॉलरेंस*
*अहमदाबाद (गुजरात) से नाबालिग लड़की का अपहरण व दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी दबोचा*
*पुलिस टीम द्वारा अपह्रता को भी अहमदाबाद (गुजरात) से सकुशल बरामद किया गया*
दिनांक 11.02.2026 को वादी निवासी थाना बुग्गावाला, जनपद हरिद्वार द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि दिलनवाज पुत्र इरफान निवासी ग्राम लालवाला थाना बुग्गावाला व अन्य आरोपी द्वारा वादी की नाबालिग बहन (उम्र 15 वर्ष) को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है।
तहरीर के आधार पर थाना बुग्गावाला पर मु0अ0सं0 11/2026 पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपह्रता की शीघ्र बरामदगी व आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। प्रभारी निरीक्षक बुग्गावाला द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।
डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही करते हुए दिनांक 16.02.2026 को पुलिस टीम द्वारा अपह्रता एवं आरोपी को मीना कम्पनी, चंदोडर, जनपद अहमदाबाद (गुजरात) से सकुशल बरामद कर किया गया।
विवेचना के उपरांत मुकदमे में पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी के विरूद्ध विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
दिलनवाज पुत्र इरफान, निवासी ग्राम लालवाला थाना बुग्गावाला, जनपद हरिद्वार,
*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 देवेन्द्र सिंह
2. का0 विक्रम
3. का0 दिलीप सिंह

More Stories
पत्नी को जहर देकर मारने वाले पति को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, बीमारी से तंग आकर पति ने रची खौफनाक साजिश। इलाज के बहाने पानी में जहर मिलाकर उतारा मौत के घाट। FSL रिपोर्ट में खुला कत्ल का राज, कोतवाल अमरजीत सिंह ने खुद की जांच। फरार अफजाल को शांतरशाह हाईवे पुल से दबोचा। बहादराबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी, कप्तान नवनीत सिंह की टीम का धमाकेदार खुलासा।
हरिद्वार में 30 जून की शाम से खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नियमों का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई, ,जिला अधिकारी,
सामाजिक दायित्व और मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए एकम्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित छह दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान महाअभियान का सफलतापूर्वक हुआ समापन, ”रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। रक्त की एक यूनिट किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने की रखती है क्षमता, — श्री संदीप जैन, प्रबंध निदेशक