कोतवाली मंगलौर, खेड़ाजट फायरिंग मामले में आरोपियों पर पुलिस कस रही कानून का शिकंजा, फरार अभियुक्त हिमांशु उर्फ मौला के घर ढोल नगाड़े लेकर पहुंची पुलिस, कुर्की की मुनादी का काम हुआ पूरा, कुर्की सहित अन्य आरोपित की तलाश जारी, प्रकरण में इससे पूर्व में 05 आरोपियों को पुलिस भेज चुकी है जेल।कोतवाली मंगलौर के अंतर्गत ग्राम खेड़ाजट में 3 फरवरी 2026 की शाम हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। एसएसपी हरिद्वार के निर्देशानुसार उक्त फायरिंग की घटना में प्रभावी कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।अन्य आरोपियों की तलाश सहित विधिक कार्यवाही में जुटी पुलिस टीम ने आज माननीय न्यायालय के आदेश पर फरार आरोपी हिमांशु उर्फ मौला पुत्र प्रवीण निवासी ग्राम खेड़ाजट के विरुद्ध धारा 84BNSS के तहत कुड़की की मुनादी की कार्यवाही की गई।आज पुलिस टीम भारी बल के साथ ग्राम खेड़ाजट स्थित अभियुक्त हिमांशु के निवास पर पहुँची। वहां नियमानुसार ढोल-नगाड़े बजाकर सार्वजनिक रूप से घोषणा की गई कि यदि अभियुक्त निर्धारित समयावधि के भीतर न्यायालय या संबंधित थाने में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसकी चल-अचल संपत्ति को कुर्क (जब्त) कर लिया जाएगा। साथ ही आरोपी के घर के मुख्य द्वार और सार्वजनिक स्थानों पर न्यायालय द्वारा जारी नोटिस चस्पा किए गए हैं। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में भी लगातार छापेमारी जारी है।
खेड़ाजट फायरिंग मामले में आरोपियों पर मंगलौर पुलिस कस रही कानून का शिकंजा…फरार अभियुक्त हिमांशु उर्फ मौला के घर ढोल नगाड़े लेकर पहुंची पुलिस… कुर्की की मुनादी का काम हुआ पूरा, कुर्की सहित अन्य आरोपित की तलाश जारी… प्रकरण में इससे पूर्व में 5 आरोपियों को पुलिस भेज चुकी है जेल…

More Stories
सिडकुल पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 11.45 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, एसएसपी के निर्देश पर द्रव्य और मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी रोकने को चलाया जा रहा अभियान…
ऑपरेशन प्रहार: कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चोरी की ई-रिक्शा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार; 1 ई-रिक्शा बरामद, नशा और पैसों के लालच में की थी चोरी…
BHEL में बोनस और (SIP) के लिए BMKP-INTC का जोरदार प्रदर्शन, कंपनी के ₹2,116 करोड़ लाभ के बावजूद जेसीएम (JCM) बैठक न होने से श्रमिकों में भारी आक्रोश, यूनियन नेता राजबीर सिंह बोले— “शानदार टर्नओवर में श्रमिकों का पूरा योगदान, प्रबंधन तुरंत बुलाए दो दिवसीय जेसीएम” मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी, प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन…