तनवीर अली हरिद्वार।
सिडकुल पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 11.45 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, एसएसपी के निर्देश पर द्रव्य और मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी रोकने को चलाया जा रहा अभियान,
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिडकुल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 11.45 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
अभियान व गिरफ्तारी का विवरण
- अभियान: जिले में अवैध शराब, स्मैक, चरस, गांजा और नशीली दवाइयों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष सिडकुल द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था।
- कार्रवाई व गिरफ्तारी: 14 जून को मुखबिर खास की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने पुलिस लाइन तिराहा से आरोपी को गिरफ्तार किया।
आरोपी की पहचान
- नाम व पता: सुमित (उर्फ सागर) पुत्र भगवान दास
- स्थायी पता: मौलागढ़, बनिया ठेर, जिला संभल (उत्तर प्रदेश)
- हाल पता: मंदिर वाली गली, रावली महदूद, थाना सिडकुल (हरिद्वार)
कुल बरामदगी
- 11.45 ग्राम अवैध स्मैक
पुलिस टीम (सिडकुल)
- श्री अजय शाह (थानाध्यक्ष)
- उ0नि0 देवेंद्र सिंह चौहान (चौकी प्रभारी, कोर्ट)
- कांस0 मनीष
- कांस0 रविंदर

More Stories
ऑपरेशन प्रहार: बुग्गावाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 माह से फरार 5 हजार का इनामी एनडीपीएस का वांछित गिरफ्तार…
ऑपरेशन प्रहार: कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चोरी की ई-रिक्शा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार; 1 ई-रिक्शा बरामद, नशा और पैसों के लालच में की थी चोरी…
BHEL में बोनस और (SIP) के लिए BMKP-INTC का जोरदार प्रदर्शन, कंपनी के ₹2,116 करोड़ लाभ के बावजूद जेसीएम (JCM) बैठक न होने से श्रमिकों में भारी आक्रोश, यूनियन नेता राजबीर सिंह बोले— “शानदार टर्नओवर में श्रमिकों का पूरा योगदान, प्रबंधन तुरंत बुलाए दो दिवसीय जेसीएम” मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी, प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन…