ऑपरेशन प्रहार: कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चोरी की ई-रिक्शा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार; 1 ई-रिक्शा बरामद, नशा और पैसों के लालच में की थी चोरी…

तनवीर अली हरिद्वार।

  • ऑपरेशन प्रहार: कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चोरी की ई-रिक्शा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार; 1 ई-रिक्शा बरामद,नशा व पैसों के लालच में की थी चोरी,
    • ​कार्रवाई: कलियर पुलिस ने किया ई-रिक्शा चोरी का खुलासा, मेरठ के 2 आरोपी गिरफ्तार; वाहन बरामद
    • गश्त व चेकिंग: नशा व पैसों के लालच में की थी चोरी, कलियर पुलिस के हत्थे चढ़े 2 ई-रिक्शा चोर, चोरी की ई-रिक्शा बरामद।

​ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की ई-रिक्शा बरामद कर 2 अभियुक्त गिरफ्तार

​रुड़की/कलियर:

हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत कोतवाली कलियर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गश्त व सघन चेकिंग अभियान के दौरान ई-रिक्शा चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की गई ई-रिक्शा बरामद कर ली है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 अक्टूबर को ग्राम महमूदपुर (थाना कलियर, जिला हरिद्वार) निवासी एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी ई-रिक्शा को अज्ञात चोरों द्वारा घर से चोरी कर लिया गया है। महिला की तहरीर के आधार पर कोतवाली कलियर में मुकदमा अपराध संख्या 256/26 (अज्ञात) दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के निर्देशों पर अपराध रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत 14 अक्टूबर को पुलिस टीम इमलीखेड़ा-भगवानपुर रोड पर संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने दो व्यक्तियों को चोरी की ई-रिक्शा के साथ धर दबोचा। मामले में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

​नशे और पैसों के लालच में की थी चोरी

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने दैनिक खर्चों और नशे की लत को पूरा करने के लिए ई-रिक्शा चोरी की थी। आरोपी इस ई-रिक्शा को बेचने के लिए सहारनपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

​गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  1. ​सलमान पुत्र इरशाद (निवासी: लावड़, थाना इंचौली, जिला मेरठ, उ.प्र.)
  2. ​सलमान पुत्र सोनिया (निवासी: लावड़, थाना इंचौली, जिला मेरठ, उ.प्र.)

​बरामदगी:

  • ​01 चोरी की ई-रिक्शा

​पुलिस टीम:

सफलता हासिल करने वाली पुलिस टीम में अतिरिक्त उप-निरीक्षक (अ.उ.नि.) कुन्दन सिंह, हेड कांस्टेबल सुबोध कुमार तथा कांस्टेबल प्रकाश मनराल शामिल रहे।

You may have missed