नार्कोटिक दवाइयों के क्रय विक्रय अभिलेख उपलब्ध न कराने पर ज्वालापुर में दो फर्मों पर कार्यवाही और लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति ।

दिनांक 11/02/2026 को अपर आयुक्त , फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, उत्तराखंड, देहरादून से प्राप्त निर्देशों एवं उप औषधि नियंत्रक द्वारा गठित त्वरित कार्यवाही दल (QRT) के अनुपालन में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक अनीता भारती के नेतृत्व में “सेफ ड्रग, सेफ लाइफ अभियान” के अंतर्गत कोडीन युक्त कफ सिरप तथा स्वापक एवं मन प्रभावी औषधियों की अवैध बिक्री की रोकथाम हेतु हरिद्वार जनपद के ज्वालापुर क्षेत्र में स्थित औषधि विक्रेता फर्मों का संयुक्त औचक निरीक्षण किया गया। वैभव मेडिकोज , सराय रोड़, ज्वालापुर एवं कुमार केमिस्ट, आर्यनगर नगर, ज्वालापुर में भारी अनियमितताएं पाए जाने पर फर्मों के क्रय विक्रय पर रोक लगाते हुए तत्काल बंद कराया गया ।
।उक्त कार्यवाही जनहित एवं जनस्वास्थ्य की दृष्टि से की गई है तथा इस प्रकार की प्रवर्तन कार्यवाही जनपद हरिद्वार में निरंतर जारी रहेगी, जिससे मादक एवं मन प्रभावी औषधियों की अवैध बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।उक्त निरीक्षण दल में औषधि निरीक्षक हरीश सिंह, औषधि निरीक्षक विनोद जगुड़ी, औषधि निरीक्षक ऋषभ धामा, औषधि निरीक्षक हार्दिक भट्ट एवं औषधि निरीक्षक मेघा सम्मिलित रहे।
अपर आयुक्त के आदेशों के तहत स्वापक और मन प्रभावी औषधियों के क्रय विक्रय सही तरीके से न करने पर फर्मों को निर्गत औषधि विक्रय लाइसेंस के निरस्त करने की संस्तुति की जाएगी। इसके अतिरिक्त 04 अन्य फर्मों को मौके पर कारण बताओ नोटिस दिया गया।

More Stories
रामलीला मंच से बहादराबाद पुलिस की अनूठी पहल: ‘डिजिटल रावण’ से बचने को साइबर सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’ खींचने का दिया संदेश, ठगी होने पर तत्काल 1930 पर करें शिकायत…
हरकी पैड़ी क्षेत्र में एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, श्रद्धालुओं को परेशान कर रहे भिक्षुकों पर कसा शिकंजा, 31 गिरफ्तार, भिक्षुक अधिनियम के तहत केस दर्ज, जेबकतरों से सावधान रहने के लिए भी चलाया जागरूकता अभियान…
पीएम श्री जीजीआईसी ज्वालापुर में ‘डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया’ अभियान के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ; छात्राओं की स्वच्छता व प्रतिभा की जमकर सराहना की, प्रधानाचार्या पूनम राणा के नेतृत्व में जुटी गणमान्य हस्तियाँ…