हरिद्वार(ब्यूरों)। सिडकुल क्षेत्र के डेंसों चौक पर सरदार जी फूड जंक्शन की द्वितीय शाखा का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में सिडकुल थानाध्यक्ष नीतेश शर्मा ने फीता काटकर नई शाखा का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर सरदार जी फूड जंक्शन की स्वामिनी अमन कौर ने बताया कि यह उनकी दूसरी शाखा है और ग्राहकों के प्यार व विश्वास के चलते व्यवसाय का विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि नई शाखा में स्वाद, गुणवत्ता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा तथा ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान की जाएगी।
उद्घाटन के दौरान स्थानीय लोग, व्यापारी एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने नई शाखा के शुभारंभ पर अमन कौर को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सिडकुल के डेंसों चौक पर सरदार जी फूड जंक्शन की द्वितीय शाखा का हुआ उद्घाटन…सिडकुल थानाध्यक्ष नीतेश शर्मा ने फीता काटकर नई शाखा का किया शुभारंभ…

More Stories
रामलीला मंच से बहादराबाद पुलिस की अनूठी पहल: ‘डिजिटल रावण’ से बचने को साइबर सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’ खींचने का दिया संदेश, ठगी होने पर तत्काल 1930 पर करें शिकायत…
हरकी पैड़ी क्षेत्र में एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, श्रद्धालुओं को परेशान कर रहे भिक्षुकों पर कसा शिकंजा, 31 गिरफ्तार, भिक्षुक अधिनियम के तहत केस दर्ज, जेबकतरों से सावधान रहने के लिए भी चलाया जागरूकता अभियान…
पीएम श्री जीजीआईसी ज्वालापुर में ‘डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया’ अभियान के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ; छात्राओं की स्वच्छता व प्रतिभा की जमकर सराहना की, प्रधानाचार्या पूनम राणा के नेतृत्व में जुटी गणमान्य हस्तियाँ…