थाना बहादराबाद, नशा मुक्त देवभूमि मिशन को सफल बनाने की दिशा में हरिदद्वार पुलिस की कार्रवाई, कच्ची शराब की तस्करी करने वाला गिरफ्तार, 05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद।
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेश को नशा मुक्त बनाए जाने के उद्देश्य से संचालित “नशा मुक्त देवभूमि मिशन” को सफल बनाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार द्वारा जनपद में अवैध शराब के निर्माण व तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में थाना बहादराबाद पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 01.02.2026 को ग्राम बहादरपुर सैनी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए गोशाला के पास से आरोपी अमित उर्फ तीता पुत्र मांगेराम, निवासी बहादरपुर सैनी, थाना बहादराबाद, जनपद हरिद्वार को 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दबोचा।
आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
अमित उर्फ तीता पुत्र मांगेराम निवासी बहादरपुर सैनी थाना बहादराबाद, जनपद हरिद्वार
*बरामदगी*
05 लीटर अवैध कच्ची शराब
*पुलिस टीम*
1. कानि० मुकेश नेगी
2. कानि० रणजीत

More Stories
कनखल पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों और हुड़दंगियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 25 के खिलाफ एक्शन, 20 के चालान, 5 हुड़दंगी हिरासत में, पुलिस की कड़ी चेतावनी…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में हटाए गए अवैध कब्जे, आवागमन सुचारु करने और कुंभ की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना है उद्देश्य, पीली पट्टी से बाहर सामान रखा तो होगा जब्त: सिटी मजिस्ट्रेट…
उत्तराखंड सपा सह-प्रभारी महंत शुभम गिरी का पिरान कलियर में हुआ जोरदार स्वागत, समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मौसम अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर किया अभिनंदन, दरगाह साबिर पाक में की पेश चादर…