तनवीर अली हरिद्वार।
कोतवाली रानीपुर हरिद्वार पुलिस का नशा तस्करों पर ताबडतोड कार्यवाही, पुलिस टीम ने दौराने चैकिंग मोटर साईकिल सहित एक नशा तस्कर को अवैध स्मैक के साथ धर दबोचा, आरोपी के कब्जे से 5.77 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की, एवं मो0सा0 को किया जब्त
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार नशा तस्करो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में रानीपुर पुलिस द्वारा नये साल में भी लगातार नशा तस्करो के विरूद्ध ताबडतोड कार्यवाही की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमो द्वारा नशा तस्करो के विरूद्ध ताबडतोड कार्यवाही का सिलसिला जारी रखते हुए दिनांक 29.01.2026 की रात्रि को नशा तस्करो के विरूद्ध छापेमारी एवं चैकिंग अभियान चलाकर दौरान चैकिंग पुलिस टीम द्वारा सुमननगर क्षेत्रान्तर्गत रोह नदी रपटा नदी पुल के पास से एक आरोपी सुभाष कुमार पुत्र उमेश भगत निवासी रामधाम थाना रानीपुर हरिद्वार मूल पता गांव कुढनी थाना कुढनी जिला मुज्जफरपुर बिहार को एक अपाची मो0सा0सहित धर दबोचकर आरोपी के कब्जे से कुल 5.77 ग्राम अवैध स्मैक (कीमती लगभग 55,000/- रू0)की बरामदगी कर मो0सा0को जब्त किया ।
आरोपी सुभाष कुमार द्वारा पूछताछ पर बताया कि मैने यह स्मैक रावली महदूद सिडकुल के रहने वाले पंकज से ली थी, जो पहले भी स्मैक में जेल गया था, जिसे मैं नशा करने वाले लोगो को बैचता हूँ । रानीपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी सुभाष कुमार व प्रकाश में आये आरोपी पंकज नि0 रावली महदूद सिडकुल हरिद्वार के विरूद्ध थाने पर एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*नाम पता आरोपी*
1- सुभाष कुमार पुत्र उमेश भगत निवासी गौतम पाल का मकान का किराये का कमरा रामधाम थाना रानीपुर हरिद्वार मूल पता गांव कुढनी थाना कुढनी जिला मुज्जफरपुर बिहार।
*बरामदगी-*
कुल 5.77 ग्राम स्मैक (कीमती करीब 55,000/- रू0)
*पुलिस टीम-*
1- शान्ति कुमार, प्रभारी निरीक्षक
2- उ0नि0 अर्जुन कुमार,चौकी प्रभारी सुमननगर
3-कां0 हरीश राणा,
4- कां0राजेन्द्र रौतेला,

More Stories
कनखल पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों और हुड़दंगियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 25 के खिलाफ एक्शन, 20 के चालान, 5 हुड़दंगी हिरासत में, पुलिस की कड़ी चेतावनी…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में हटाए गए अवैध कब्जे, आवागमन सुचारु करने और कुंभ की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना है उद्देश्य, पीली पट्टी से बाहर सामान रखा तो होगा जब्त: सिटी मजिस्ट्रेट…
उत्तराखंड सपा सह-प्रभारी महंत शुभम गिरी का पिरान कलियर में हुआ जोरदार स्वागत, समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मौसम अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर किया अभिनंदन, दरगाह साबिर पाक में की पेश चादर…