कोतवाली रानीपुर हरिद्वार पुलिस की वारण्टियो के विरूद्ध ताबडतोड कार्यवाही से वारण्टियो में खौफ,गैर प्रान्त एवं जनपद से 02 वारण्टियो को धर दबोचा,
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में कोतवाली रानीपुर द्वारा वारण्टियो के विरूद्ध लगातार जनपद एवं गैर जनपदो में दबिशे देकर ताबडतोड कार्यवाही की जा रही है।
जिससे अपराधियो में खौफ का माहौल है, कुछ अपराधी स्वयं कोर्ट में सरेण्डर भी कर रहे है ।”
“प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमो द्वारा उक्त कार्यवाही को जारी रखते हुये कल दिनांक 28.01.2026 को पुलिस टीम ने गैर जनपद बिजनौर उ0प्र0 से एक वारण्टी नीशू कुमार पुत्र हेमराज निवासी ग्राम भदोला झक्काकी थाना कोतवाली देहात रायपुर जिला बिजनौर उ0प्र0 को सम्बन्धित वाद सं0- ST N0-01/22 धारा-323, 504,506,498a भादवि* में उसके मस्कन ग्राम भदौला झक्काकी से पकडा गया, इसके अतिरिक्त थाना क्षेत्रान्तर्गत रानीपुर पुलिस टीम द्वारा वारण्टियो की धरपकड करते हुये एक वारण्टी विक्की मिश्रा पुत्र ओमकार मिश्रा निवासी विष्णुलोक कालोनी कोतवाली रानीपुर हरिद्वार सम्बन्धित वाद सं0- 4249/2024 धारा 401 भादवि को उसके मस्कन से पकडा गया।
*नाम पता वारण्टी-*
1-नीशू कुमार पुत्र हेमराज निवासी ग्राम भदोला झक्काकी थाना कोतवाली देहात रायपुर जिला बिजनौर उ0प्र0।
2- विक्की मिश्रा पुत्र ओमकार मिश्रा निवासी विष्णुलोक कालोनी कोतवाली रानीपुर हरिद्वार।
*पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 मन्दीप सिंह ,
2. अ0उ0नि0 मोहन सिंह ,
3. हे0का0जितेन्द्र चौधरी,
4. का0 विवेक गुसांई,

More Stories
कनखल पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों और हुड़दंगियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 25 के खिलाफ एक्शन, 20 के चालान, 5 हुड़दंगी हिरासत में, पुलिस की कड़ी चेतावनी…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में हटाए गए अवैध कब्जे, आवागमन सुचारु करने और कुंभ की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना है उद्देश्य, पीली पट्टी से बाहर सामान रखा तो होगा जब्त: सिटी मजिस्ट्रेट…
उत्तराखंड सपा सह-प्रभारी महंत शुभम गिरी का पिरान कलियर में हुआ जोरदार स्वागत, समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मौसम अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर किया अभिनंदन, दरगाह साबिर पाक में की पेश चादर…