बीएचईएल की प्रगति यात्रा में सभी का योगदान है* – *रंजन कुमार*(गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बीएचईएल में सदभाव मिलन का आयोजन)
हरिद्वार, 25 जनवरी: 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बीएचईएल हरिद्वार में, आज एक सदभाव मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । स्थानीय शासन-प्रशासन के गणमान्य व्यक्ति, पत्रकारिता जगत के प्रतिनिधि, बीएचईएल के पूर्व वरिष्ठ अधिकारीगण तथा बीएचईएल के ग्राहक प्रतिनिधियों आदि ने, इस कार्यक्रम में भाग लिया । सदभाव मिलन कार्यक्रम के मेजबान व बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री रंजन कुमार ने, सभी उपस्थित अतिथियों को गणतंत्र दिवस – 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं दीं ।
समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री रंजन कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से, परस्पर सौहार्द की भावना को बल मिलता है । साथ ही उन्होंने बीएचईएल की प्रगति यात्रा में सहभागी रहे विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं का भी आभार प्रकट किया । इससे पहले गणतंत्र दिवस समारोह समिति के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया ।
कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों के अतिरिक्त बीएचईएल के महाप्रबंधकगण, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि, गणतंत्र दिवस समारोह समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में बीएचईएल के अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित थे ।

More Stories
सिडकुल में बिजनेस सेमिनार ‘बिजनेस ऑपरेशनल एक्सीलेंस’ का हुआ सफल आयोजन: व्यावसायिक कार्यक्षमता और दक्षता बढ़ाने पर जोर, प्रमुख हस्तियों और उधोग प्रतिनिधियों की रही सहभागिता, आधुनिक प्रबंधन तकनीकों को अपनाने की प्रेरणा…
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी के श्रमिकों ने उप श्रम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर दी आंदोलन की चेतावनी…
त्योहारों पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त: डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग का चेकिंग अभियान; 4 ओवरलोड वाहन सीज, 25 के किए चालान, एआरटीओ नेहा झा के नेतृत्व में जमालपुर कलां समेत विभिन्न मार्गों पर हुई सघन चैकिंग…