मा० मुख्यमंत्री जी का सपना – हरिद्वार स्वच्छ हो अपना” अभियान के अंतर्गत विशेष स्वच्छता अभियान।
हरिद्वार।मा० मुख्यमंत्री जी के “हरिद्वार स्वच्छ हो अपना” के संकल्प को साकार करने की दिशा में जिलाधिकारी महोदय के आदेशानुसार जनपद हरिद्वार में परिवहन विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के संयुक्त तत्वावधान में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया।
इस अभियान में ARTO प्रशासन हरिद्वार, ARTO प्रवर्तन हरिद्वार, समस्त ARTO कार्यालय स्टाफ, इंटरसेप्टर टीम हरिद्वार, टास्क फोर्स गोवर्धनपुर एवं चिड़ियापुर, NHAI रूड़की, NHAI नजीबाबाद तथा NH-334A की सक्रिय सहभागिता रही।
अभियान के अंतर्गत हरिद्वार–दिल्ली, हरिद्वार–लक्सर एवं हरिद्वार–नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सड़क किनारों, सर्विस लेन, डिवाइडर, बस स्टॉप एवं सार्वजनिक स्थलों पर जमा कचरे की साफ-सफाई कराई गई तथा अपशिष्ट का सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित किया गया।
अभियान के दौरान आमजन, वाहन चालकों एवं दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सड़क पर कचरा न फैलाने, प्लास्टिक का सीमित उपयोग करने तथा वाहनों में गार्बेज बैग रखने हेतु प्रेरित किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि जनसहभागिता सुनिश्चित करते हुए इस प्रकार के स्वच्छता अभियानों को निरंतर जारी रखा जाएगा, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुंदर बने रहें।

More Stories
हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, वरिष्ठ पत्रकार के घर चोरी का खुलासा: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार, लाखों की बरामदगी, CCTV और सर्विलांस से दबोचा शातिर चोर, श्रवणनाथ नगर स्थित घर के ताले तोड़कर हुई थी चोरी,नगदी की बरामद…
सिडकुल में बिजनेस सेमिनार ‘बिजनेस ऑपरेशनल एक्सीलेंस’ का हुआ सफल आयोजन: व्यावसायिक कार्यक्षमता और दक्षता बढ़ाने पर जोर, प्रमुख हस्तियों और उधोग प्रतिनिधियों की रही सहभागिता, आधुनिक प्रबंधन तकनीकों को अपनाने की प्रेरणा…
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी के श्रमिकों ने उप श्रम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर दी आंदोलन की चेतावनी…