तनवीर अली हरिद्वार।
मुलजिम फरारी मामले में एसएसपी हरिद्वार का कड़ा एक्शन,अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए कोर्ट मोहर्रिर रुड़की को किया निलम्बित,फरार मुलजिम को धारा 138 NI Act में कोर्ट ने सुनाई थी 01 साल की सजा,कोर्ट मोहर्रिर की अभिरक्षा से अभियुक्त के फरार होने के तथ्य आए थे प्रकाश में,एड0 एसपी/सीओ रुड़की को एक सप्ताह के भीतर जांच आख्या उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।
माननीय न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रुड़की द्वारा दिनांक 16.01.2025 को धारा 138 NI Act में प्रचलित एक परिवाद में आरोपी को 01 साल की सजा सुनाई गई थी तथा पुलिस अभिरक्षा में दिया गया था। उक्त आरोपित कल सांय कोर्ट मोहर्रिर की हिरासत से फरार हो गया। कोर्ट मोहर्रिर द्वारा उक्त संबंध में कोतवाली गंगनहर में मुकदमा पंजीकृत कराया गया।
लापरवाही दिखने पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए प्रथम दृष्टिया लापरवाही पाए जाने पर कोर्ट मोहर्रिर महिला कांस्टेबल को निलंबित करने के आदेश जारी किए गए हैं।
श्री डोबाल द्वारा उक्त प्रकरण की प्रारंभिक जांच कर विस्तृत तथ्यात्मक जांच आख्या 01 सप्ताह के भीतर प्रेषित करने के लिए एडिशनल एसपी/ सीओ रुड़की को निर्देश जारी किए गए हैं।

More Stories
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में सीबीएसई की बारहवीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, मान्या चौहान ने 98.6 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय की रही टॉपर, प्रघानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने बारहवी की परीक्षा में डीपीएस रानीपुर के बच्चों शानदार प्रदर्शन पर सभी बच्चों अभिभावकों शिक्षकों तथा डीपीएस प्रबंधन को दी बधाई,
कप्तान नवनीत सिंह की अगुवाई में आपराधिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मंगलौर पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम का “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करों पर बड़ा वार, 260 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर हसीन तोता को दबोचा, स्मैक की बाजार लगभग कीमत 78 लाख,
कुंभ 2027 के निर्माण कार्यों की मेलाधिकारी सोनिका ने समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश : समयसीमा में पूरे हों सभी निर्माण कार्य, लापरवाही पर होगी कार्रवाई…