सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से आज जगजीतपुर चौकी से भगत सिंह चौक तक एक भव्य सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार श्री जितेंद्र मेहरा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
इस अवसर पर एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा, परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी, संगीता धीमान, रविंद्र पाल सैनी, हरीश रावल, भारत भूषण, टीएसआई हितेश कुमार एवं प्रदीप कुमार सहित परिवहन विभाग तथा यातायात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। रैली में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अनुशासित ढंग से सहभागिता करते हुए सड़क सुरक्षा का सशक्त संदेश आमजन तक पहुँचाया।
रैली का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को दोपहिया वाहन चालकों एवं पीछे बैठने वाले व्यक्तियों द्वारा अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन चालकों एवं यात्रियों द्वारा सीट बेल्ट का प्रयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बातचीत न करने, ओवरस्पीडिंग से बचने, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने, गलत दिशा में वाहन न चलाने तथा सभी यातायात नियमों का अक्षरशः पालन करने के प्रति जागरूक करना रहा।
रैली के दौरान सड़क सुरक्षा से संबंधित बैनर, पोस्टर एवं नारों के माध्यम से नागरिकों को यह संदेश दिया गया कि थोड़ी सी लापरवाही गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है, जबकि यातायात नियमों का पालन जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे सड़क पर वाहन चलाते समय पूर्ण सावधानी बरतें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। साथ ही यह भी कहा गया कि हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपने एवं अपने परिवार के जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।
अंत में अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा एक सामूहिक जिम्मेदारी है और सभी नागरिकों के सहयोग से ही सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सकती है तथा एक सुरक्षित एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था का निर्माण संभव है।

More Stories
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में सीबीएसई की बारहवीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, मान्या चौहान ने 98.6 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय की रही टॉपर, प्रघानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने बारहवी की परीक्षा में डीपीएस रानीपुर के बच्चों शानदार प्रदर्शन पर सभी बच्चों अभिभावकों शिक्षकों तथा डीपीएस प्रबंधन को दी बधाई,
कप्तान नवनीत सिंह की अगुवाई में आपराधिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मंगलौर पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम का “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करों पर बड़ा वार, 260 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर हसीन तोता को दबोचा, स्मैक की बाजार लगभग कीमत 78 लाख,
कुंभ 2027 के निर्माण कार्यों की मेलाधिकारी सोनिका ने समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश : समयसीमा में पूरे हों सभी निर्माण कार्य, लापरवाही पर होगी कार्रवाई…