तनवीर अली हरिद्वार।
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से एक और नशा तस्कर पहुँचा सलाखों के पीछे, मादक पदार्थाे की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 3 किलो 291 ग्राम अवैध गांजा बरामद, गिरफ्तार अभियुक्त एक स्थानीय निजी शिक्षण संस्थान का है छात्र, जल्दी पैसा कमाने के लालच में मादक पदार्थाे की तस्करी में हुआ संलिप्त, स्थानीय नशेडियों को महंगे दामों में गांजा बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था अभियुक्त।*
थाना सेलाकुई।
मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025“ के विजन को साकार करने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में संलिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में सम्पूर्ण जनपद में थाना स्तर पर गठित टीमों द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। इसी क्रम में थाना सेलाकुई पर गठित पुलिस टीम द्वारा द्वारा थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान दिनांक: 17/12/25 को 01 अभियुक्त ललटू कुमार को विद्या विहार क्षेत्र से 3 किलो 291 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
*पूछताछ का विवरण:-*
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह एक निजी शिक्षण संस्थान में एग्रीकल्चर बीएससी सेकंड ईयर का छात्र है, उसकी मुलाकात तरुण यादव निवासी माधोपुर बिहार नाम के एक व्यक्ति से हुई, जिसके द्वारा उसे गांजा बेचकर अधिक मुनाफा कमाने वाली बात बताई गई । जल्द पैसा कमाने के लालच में अभियुक्त द्वारा तरूण यादव से उक्त बरामद गांजा खरीद कर लाया था, जिसे वो स्थानीय नशेडियों, शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों तथा इण्डस्ट्रीयल एरिया में काम करने वाले मजदूरों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। इससे पूर्व ही पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ के दौरान प्रकाश में आये तरूण यादव की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
1- ललटू कुमार पुत्र महेंद्र मेहता निवासी बिहार हाल निवासी विद्या वह बिहार बंजारा गली थाना सेलाकुई उमराव 22 वर्ष
*बरामदगी:-*
01- 3 किलो 291 ग्राम अवैध गांजा
*विवरण वांछित अभियुक्त:*
1- तरुण यादव निवासी बिहार
*पुलिस टीम:-*
1- उ०नि० पी०डी० भट्ट, थानाध्यक्ष सेलाकुई
2- व0उ0नि0 जितेंद्र कुमार
3- हे0कां0 महेंद्र सिंह
4- हे0कां0 नीरज शुक्ला
5- कां0 प्रवीण

More Stories
पिरान कलियर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नाबालिग के अपहरण का 24 घंटे में खुलासा कर, आरोपी को किया गिरफ्तार,
श्यामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वन विभाग की टीम पर हमला करने वाले तीन बदमाश किए गिरफ्तार, भारी मात्रा में जाली नोट हुए बरामद।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना, प्रधानमंत्री के संदेश ‘सबका प्रयास’ की भावना को और अधिक करते है सशक्त, सीएम धामी…