तनवीर अली हरिद्वार।
हरिद्वार पुलिस,14वीं अंतर्जनपदीय/वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता का सकुशल समापन,जनपद देहरादून पुलिस बनी चैंपियन, भल्ला स्टेडियम बना जीत का साक्षी,क्रिकेट प्रतियोगिता में जनपद देहरादून की बादशाहत बरकरार,जनपद हरिद्वार व जनपद देहरादून पुलिस के बीच खेल गया फाइनल मुक़ाबला,जनपद एवं वाहिनियों के बीच 04 दिन तक चली क्रिकेट प्रतियोगिता, 20 टीमों ने किया प्रतिभाग,पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था सुनील कुमार मीणा बने समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, एसएसपी डोभाल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया स्वागत,मुख्य अतिथि व एसएसपी द्वारा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर दी गई ट्रॉफी।
दिनांक 16/12/25 से जनपद हरिद्वार में में शुरू हुई 04 दिवसीय १४वीं प्रादेशिक जनपदीय/वाहिनी पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष-2025 का आज विधिवत रूप से समापन हुआ।
समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बने पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था सुनील कुमार मीणा का सर्वप्रथम आयोजन सचिव एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात बैंड की मधुर धुन के मध्य हुई परेड के पश्चात मुख्य अतिथि व प्रतियोगिता के आयोजन सचिव/ एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर अलंकृत करते हुए ट्रॉफी प्रदान की गई।
मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता के आयोजन सचिव को आगामी प्रतियोगिता तक सुरक्षित रखने के लिए उत्तराखंड पुलिस ध्वज सौंपकर प्रतियोगिता समापन की घोषणा की गई।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि सहित सभी पुलिस अधिकारियों, प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ आदि द्वारा सूक्ष्म जलपान ग्रहण किया गया।
आज हुए फाइनल मुक़ाबले में देहरादून ने शानदार जीत हासिल की। जनपद देहरादून ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए हरिद्वार पुलिस को 185 रन का टारगेट दिया।185 रन का पीछा करते हुए हरिद्वार पुलिस ने 100 रन पर ही सिमट गई।
पूरे टूर्नामेंट में हरिद्वार पुलिस द्वारा बेहतर प्रदर्शन करते हुए मेन ऑफ़ द सीरीज़, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बल्लेबाज व बेस्ट कीपर/फील्डर का खिताब अपने नाम किया।
*मेन ऑफ़ द सीरीज़/ बेस्ट बल्लेबाज़-* नरेंद्र सिंह (जनपद हरिद्वार)
*बेस्ट बॉलर*- ललित चौहान (जनपद हरिद्वार)
*बेस्ट कीपर/बेस्ट फ़ील्डर*- रणवीर सिंह (जनपद हरिद्वार)

More Stories
नशीले इन्जक्शन की तस्करी करने वाले आरोपी को ANTF/बहादराबाद पुलिस ने धर दबोचा..नशा तस्कर के कब्जे से 23 नशीले इन्जेक्शन हुए बरामद…नशा तस्करों के विरूद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी…
लक्सर क्षेत्र में फाइनेंस कर्मी से लूट की घटना का बेहद कम समय में हुआ खुलासा…घटनाक्रम का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने वारदात कर फरार हुए 03 आरोपी दबोचे…बाइक व नगदी की बरामद…
शारदीय कांवड मेला/महाशिवरात्रि पर्व 2026 का जनपद में यातायात रूट डायवर्जन एवं ट्रैफिक प्लान किया गया लागू…