कोतवाली मंगलौर,नाबालिग एवं महिला संबंधी अपराधों पर SSP हरिद्वार की ज़ीरो टॉलरेंस,25 हज़ार के पॉक्सो अधिनियम में इनामी मंगलौर पुलिस ने दबोचा,लगभग 01 वर्ष से पोक्सो act व अपहरण के मामले में वांछित चल रहा था आरोपी,नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के बाद पुलिस ने किया था अभियोग पंजीकृत,नौकरी करने दुबई जाने की अफ़वाह फैलाकर रह रहा था हैदराबाद में,इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से पुलिस ने पता लगायी लोकेशन, हैदराबाद में डाला डेरा,हैदराबाद में लगातार निगरानी के बाद पता चला आरोपी मंगलौर जा रहा है, पुलिस ने दबोचा नाबालिक गुमशुदा बरामद,शातिर प्रवृत्ति का है आरोपी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा घोषित किया गया था, 25,000 का इनामी।
मंगलौर निवासी द्वारा कोतवाली मंगलौर आकर शिकायत दी गई कि मोहम्मद अब्बास द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर ले जाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया गया।
नामजद आरोपी मोहम्मद अब्बास अत्यंत शातिर किस्म का अपराधी था, जिसने पुलिस को भ्रमित करने के उद्देश्य से अपने परिजनों के माध्यम से यह प्रचारित किया कि वह नौकरी के सिलसिले में दुबई जा रहा है तथा देहरादून से फ्लाइट पकड़कर निकल गया है। एक ओर आरोपी के विरुद्ध नामजद एफआईआर थी, वहीं दूसरी ओर परिजन आरोपी के विदेश में होने की बात बता रहे थे।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा अनेक पहलुओं से जाँच की गई। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु इलेक्ट्रॉनिक एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर लगातार प्रयास किए गए, परंतु पूर्व नियोजित रणनीति के कारण आरोपी लंबे समय तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहा।
चूंकि मामला पोक्सो अधिनियम से संबंधित था, अतः अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं अपहृता की बरामदगी अत्यंत आवश्यक थी। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा गिरफ्तारी पर ₹25,000/- का इनाम घोषित किया गया तथा कई पुलिस टीमों का गठन किया गया।
लगातार प्रयासों के फलस्वरूप विशेष इनपुट प्राप्त हुआ कि अभियुक्त वर्तमान में हैदराबाद में निवास कर रहा है। पुलिस टीम द्वारा हैदराबाद में डेरा डालकर आरोपी की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी गई।
आरोपी द्वारा मंगलौर लौटने की सूचना प्राप्त होने पर दिनांक 17.12.2025 को पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹25,000/- के इनामी को हिरासत में लिया गया।
इनामी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
*नाम पता आरोपी इनामी*
अब्बास पुत्र अली अब्बास निवासी टाण्ड भन्हेड़ा,कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार
*पुलिस टीम*
1. प्रभारी निरीक्षक – अमरजीत सिंह
2. वरिष्ठ उप निरीक्षक – रफत अली
3. अपर उप निरीक्षक – ललिता
4. कानि0 रविन्द्र
5. कानि0 विनोद वर्तवाल
6. कानि0 वसीम (एसओजी)

More Stories
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में सीबीएसई की बारहवीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, मान्या चौहान ने 98.6 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय की रही टॉपर, प्रघानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने बारहवी की परीक्षा में डीपीएस रानीपुर के बच्चों शानदार प्रदर्शन पर सभी बच्चों अभिभावकों शिक्षकों तथा डीपीएस प्रबंधन को दी बधाई,
कप्तान नवनीत सिंह की अगुवाई में आपराधिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मंगलौर पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम का “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करों पर बड़ा वार, 260 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर हसीन तोता को दबोचा, स्मैक की बाजार लगभग कीमत 78 लाख,
कुंभ 2027 के निर्माण कार्यों की मेलाधिकारी सोनिका ने समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश : समयसीमा में पूरे हों सभी निर्माण कार्य, लापरवाही पर होगी कार्रवाई…