कोतवाली नगर,ऑपरेशन रिकवरी (CEIR) के तहत उदास चेहरों पर मुस्कान लाई हरिद्वार पुलिस,खोए मोबाईल फोन मिलने की आस खो बैठे मोबाईल स्वामियों को हरिद्वार पुलिस का बड़ा उपहार,कोतवाली नगर पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से ढूँढ निकाले 100 मोबाईल फोन, कीमत लगभग पचास लाख रुपये ( 5000000/-Rs),बरामद मोबाईल फोन को मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द कर ख़ुशनुमा पल की साक्षी बनी हरिद्वार पुलिस।
एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा ऑपरेशन रिकवरी के तहत खोए हुये मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु गठित सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देश के क्रम में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से खोए हुए 100 मोबाइल फोन की रिकवरी की गयी, जिनकी कीमत लगभग पचास लाख (5000000 रुपये)है।
खोये हुये मोबाइल फोन उत्तराखण्ड सहित उत्तर प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, केरल, पश्वचिम बंगाल, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा आदि अन्य राज्यों से एवं एक मोबाइल फोन को *अन्य देश Hong Kong* से बरामद किया गया। बरामद मोबाइल फोन में से 26 मोबाईल फोनो के मोबाइल स्वामी *पश्चिम बंगाल, गुजरात, उ0प्र0 (सीतापुर, लखीमपुरखीरी, कन्नौज, बनारस), बिहार, तमिलनाडु आदि राज्यो के अधिक दूर होने के कारण अपना फोन लेने के लिये नगर कोतवाली हरिद्वार नहीं आ पाए* जिनके मोबाईल फोनो को *कोरियर सर्विस के माध्यम से* मोबाईल स्वामियों तक पहुचाए जाएंगे।
खोये हुये मोबाइल फोन मिलने पर मोबाइल स्वामियो देश के कई राज्यों से कोतवाली नगर आये औऱ फोन प्राप्त होने पर उनके द्वारा कोतवाली नगर पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया गया।
*रिकवर मोबाईल फोन का विवरण*
1-one puls- 12,
2-I phone- 04,
3-Infinx – 01,
4-Motorola- 04,
5-Nothing -04,
6-Oppo -19,
7-Poco -01,
8-Realme -14,
9-Redmi -04,
10-Samsung-13,
11-Vivo -24
*कुल बरामद मोबाईल फोन=100, जिनकी कीमत लगभग 5000000/- Rs (पचास लाख रुपये)*
*पुलिस टीम*
1.- *श्री रितेश शाह –प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार*
2. व0उ0नि0 नन्दकिशोर ग्वाडी
3- उ0नि0 चरण सिंह चौहान
4-उ0नि0 ब्रह्मदत्त बिजल्वाण
5-उ0नि0 संजीत कण्डारी
6- कानि0 311 ना0पु0 राकेश सिंह
7-कानि0 516 निर्मल

More Stories
पिरान कलियर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नाबालिग के अपहरण का 24 घंटे में खुलासा कर, आरोपी को किया गिरफ्तार,
श्यामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वन विभाग की टीम पर हमला करने वाले तीन बदमाश किए गिरफ्तार, भारी मात्रा में जाली नोट हुए बरामद।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना, प्रधानमंत्री के संदेश ‘सबका प्रयास’ की भावना को और अधिक करते है सशक्त, सीएम धामी…