बीएचईएल हरिद्वार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत सरकार को 109.98 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश किया भुगतान…
हरिद्वार, 15 दिसम्बर: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने भारत सरकार को वर्ष 2024-25 के लिए 109.98 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश दिया है।
इस संबंध में, भारत सरकार द्वारा धारित इक्विटी (63.17%) पर अंतिम लाभांश के लिए एक चेक, श्री एच.डी. कुमारस्वामी, माननीय केंद्रीय मंत्री (भारी उद्योग एवं इस्पात) को श्री के. सदाशिव मूर्ति, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, बीएचईएल द्वारा, श्री कामरान रिज़वी, सचिव (एचआई) की उपस्थिति में प्रदान किया गया।
इस अवसर पर बीएचईएल के निदेशक और भारी उद्योग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कंपनी के शेयरधारकों को दिया गया कुल लाभांश 174.10 करोड़ रुपये है।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,