कोतवाली गंगनहर,बिना पासपोर्ट व वीज़ा के भारत में रह रहे अफ़ग़ानी नागरिक को पुलिस ने हिरासत में लिया,ट्रेन बांद्रा एक्सप्रेस में चैन पुलिंग के बाद चेकिंग के दौरान रुड़की स्टेशन पर RPF द्वारा पकड़ा गया,चार साल पहले समाप्त हो चुका था अफ़ग़ानी नागरिक का वीजा,सुरक्षा के दृष्टिगत सभी मानकों का पालन कर की जा रही है विधिक कार्रवाई।
दिनांक 13/12/2025 को बांद्रा एक्सप्रेस में हुई चेन पुलिंग की घटना के संबंध में रेलवे स्टेशन रुड़की पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा चेकिंग की जा रही थी।
चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसकी पहचान बाद में एक अफगानिस्तान नागरिक के रूप में हुई।
जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि पकड़ा गया व्यक्ति बिना वैध पासपोर्ट व वीजा के भारत में रह रहा था। आरोपी का वीजा लगभग चार वर्ष पूर्व समाप्त हो चुका था, इसके बावजूद वह अवैध रूप से भारत में निवास कर रहा था।
दिनांक 14/12/2025 को प्रभारी उप निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल चौकी रुड़की, कमलेश प्रसाद, मय हमराह आरक्षी सुंदर सिंह द्वारा आरोपी को आवश्यक कागज़ात सहित कोतवाली गंगनहर में दाखिल किया गया।
दाखिला प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना गंगनहर पर मु0अ0सं0 626/25, The Immigration and Foreigners Act, 2025 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की सूचना उच्चाधिकारीगण को दे दी गई है। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
*नाम व पता अफ़ग़ानी नागरिक*
नजीबुल्लाह पुत्र हाजी बिस्मिल्लाह निवासी नहिया-3, थाना नहिया-3
जनपद कंधार, अफगानिस्तान
(विदेशी नागरिक)
*बरामदगी*
1. एक अदद मोबाइल फोन
2. ₹1200/- नकद
3. एक पुलिंदा (सील सर्वे मोहर)
4. VISA EXTENSION

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,