तनवीर अली:–हरिद्वार में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले राजनीति शुरू हो गई है। हरिद्वार जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राव अफाक अली ने स्थानीय भाजपा विधायक ओर स्थानीय प्रशासन पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी कराने का आरोप लगाया और जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई करने की माँग की अगर कोई कार्यवाही नही होती है तो इस मामले को कोर्ट तक ले जाने को कहा, हरिद्वार प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता कर राव अफाक अली ने कहा कि हरिद्वार की सलेमपुर ग्राम पंचायत में बड़े पैमाने पर वोटर लिस्ट में धांधली की जा रही है।
विधायक के इशारे पर बीएलओ द्वारा कई मूल वोटरों के नाम हटाकर बाहर से आये लोगों के नाम जोड़े गए है। इसके साथ ही सलेमपुर ग्राम पंचायत के परिसीमन में भी अनियमितता बरती गई है। इस संबंध में उन्होंने हरिद्वार जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। राव अफाक अली ने चेतावनी भी दी है यदि जल्द ही उनकी शिकायत का संज्ञान नहीं लिया गया तो वह कोर्ट का सहारा लेंगे।


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,