आज परिवहन विभाग द्वारा ए.आई.टी.पी. (All India Tourist Permit) बसों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 4 बसों को परमिट शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर सीज़ किया गया।
जाँच में यह पाया गया कि संबंधित बसों के पास यात्री सूची (Passenger List) उपलब्ध नहीं थी, जिसमें यह दर्ज होना अनिवार्य है कि यात्री कहाँ से बस में सवार हुआ और किस गंतव्य तक जा रहा है।
यह विवरण रखना ए.आई.टी.पी. परमिट की अनिवार्य शर्त है, और इसका अनुपालन न करना स्पष्ट उल्लंघन है।
परमिट शर्तों के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए सभी 4 बसों को सीज़ कर कार्रवाई की गई है।
भविष्य में भी ए.आई.टी.पी. बसों की सख्त निगरानी तथा नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,