एसएसपी दून के सख्त रवैयै से अपराधियों के मंसूबों को नाकाम करती दून पुलिस,एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान का दिखा असर,वन्य जीवों की तस्करी में लिप्त दम्पती को चैकिंग के दौरान पुलिस ने किया गिरफ्तार,अभियुक्तों के कब्जे से संरक्षित प्रजाती के 14 कछुवे हुए बरामद,गिरफ्तार दम्पती बरामद कछुवों को नजीबाबाद से तस्करी कर ला रहे थे ऋषिकेश,स्थानीय खरीदारों को महंगे दामो में बेचने की थी योजना,एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस द्वारा चैकिंग में अभियुक्तों की कार से बरामद किये थे उक्त कछुवे।
*कोतवाली रायवाला*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत आज दिनांक: 04-12-25 की प्रात: पुलिस द्वारा की जा रही सघन चैकिंग के दौरान रायवाला पुलिस द्वारा रायवाला कोतवाली के गेट के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग ऋषिकेश को जाने वाली सड़क पर एक लाल रंग के KUV 100 वाहन को रोककर चैक किया गया तो वाहन में बेताबनाथ पुत्र स्व0 रोशन नाथ निवासी काले की ढाल सपेरा बस्ती ऋषिकेश जिला देहरादून उम्र 35 वर्ष तथा उसकी पत्नी श्रीमती बरखा पत्नी बेताब नाथ निवासी उपरोक्त सवार थे। वाहन की डिग्गी को चैक करने पर उसमें से संरक्षित प्रजाती के 14 छोटे-बडे कछुए बरामद हुए, जिनके सम्बन्ध में पूछताछ करने पर कार सवार दम्पत्ति कोई सन्तोषजनक जवाब नहीं दे पाये और न ही उनसे सम्बन्धित कोई वैध कागजात ही दिखा पाये। पुलिस द्वारा दोनो अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कोतवाली रायवाला पर सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
अभियुक्तों से सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्त बेताबनाथ द्वारा बताया गया कि वह कबाडी का काम करता है तथा उक्त कछुओं को उन्होने नजीबाबाद निवासी एक व्यक्ति से खरीदा था, जिन्हें वह तस्करी कर अपने घर काले की ढाल ऋषिकेश ला रहे थे। अभियुक्त उक्त कछुओं को स्थानीय खरीदारों को मंहगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- बेताबनाथ पुत्र स्व0 रोशन नाथ निवासी काले की ढाल, सपेरा बस्ती, ऋषिकेश, जिला देहरादून, उम्र- 35 वर्ष
2- बरखा पत्नी बेताब नाथ निवासी उपरोक्त
*बरामदगी :-*
सरंक्षित प्रजाति के 14 छोटे-बडे कछुवे
*पुलिस टीम :-*
1- निरीक्षक राजेन्द्र सिंह खोलिया, प्रभारी कोतवाली रायवाला
2- उ0नि0 खुशाल सिंह रावत
3- हे0कां0 चन्द्रपाल
4- कां0 अमित सैनी
5- म0कां0 ऋतु

More Stories
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर 26 अक्टूबर से मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य सुरक्षा विभाग के DC राजेन्द्र सिंह रावत के सख्त निर्देश: दीपावली पर स्वच्छता और गुणवत्ता से न हो कोई समझौता, हरिद्वार में आयोजित हुई कार्यशाला…
विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस का कड़ा एक्शन, सिडकुल से शातिर अपराधी जयप्रकाश 4 माह के लिए जिलाबदर, जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर सिडकुल पुलिस ने सीमा से बाहर खदेड़ा, तय अवधि में जिले में दिखने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी…
ऑपरेशन प्रहार: सिडकुल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 70 हुड़दंगी गिरफ्तार, फैक्ट्रियों की छुट्टी के समय महिलाओं पर फब्तियां कसने वालों पर शिकंजा, ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने वालों से वसूला जुर्माना, थानाध्यक्ष अजय शाह के नेतृत्व में त्योहारों को लेकर आगे भी जारी रहेगा चेकिंग अभियान…