बीएचईएल उपनगरी सेक्टर-4 स्थित प्राचीन शिव हनुमान मंदिर के नव-निर्मित प्रवेश द्वार का लोकार्पण*
हरिद्वार के बीएचईएल उपनगरी के सेक्टर – 4 स्थित प्राचीन शिव हनुमान मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर प्रशासन विभाग द्वारा बनाये गये इस नए प्रवेश द्वार का आज विधिवत लोकार्पण बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक एवं प्रमुख श्री रंजन कुमार ने किया ।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री रंजन कुमार ने कहा कि मंदिर परिसर में निर्मित यह द्वार केवल एक संरचना मात्र नहीं है, बल्कि यह मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है । उन्होंने कहा कि बीएचईएल ने सदैव ही सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में प्रयास किया है और यह नया प्रवेश द्वार भी इसी समरसता की भावना का प्रतीक है ।
महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं संरक्षक मंदिर समिति श्री संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि इस नए प्रवेश द्वार के माध्यम से, मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन का एक और विकल्प प्राप्त हुआ है । उन्होंने बताया कि इस नए गेट के बनने से मंदिर परिसर सीधा मुख्य मार्ग से जुड़ गया है जिससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी बढ़ोत्तरी होगी ।
नगर प्रशासक एवं संपदा अधिकारी श्री संजय पंवार ने कहा कि क्षेत्र में धार्मिक, सामाजिक और सामुदायिक स्थलो के विकास के लिये भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यों को प्राथिमिकता दी जायेगी । साथ ही इन्होनें यह भी कहा कि यह कदम श्रद्धालुओं की सुविधा को बढ़ाने और मंदिर परिसर की समग्र व्यवस्था को बेहतर बनाने कि दिशा में महत्त्वपूर्ण सिद्ध होगा ।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी, नगर प्रशासन विभाग के कर्मचारी, मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी आदि उपस्थित रहे ।

More Stories
बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जनसहायता शिविर का सफल आयोजन: जनपद न्यायाधीश नरेंद्र दत्त एवं सचिव सिमरनजीत कौर के मार्गदर्शन में डीएलएसए की पहल, ग्राम इक्कड़ कलां में 60-दिवसीय मेगा ड्राइव के तहत लगा विशाल विधिक एवं स्वास्थ्य शिविर; ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान…
इप्टा की टीम ने पिरान कलियर दरगाह में मांगी देश में शांति और सौहार्द की दुआ; नुक्कड़ नाटक व कविताओं से दिया शिक्षा और नशाबंदी का संदेश, टीम का हुआ भव्य अभिनंदन…
पितृ विसर्जन (अमावस्या) पर हरिद्वार में ट्रैफिक डायवर्जन लागू: 10 अक्टूबर को बाहरी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित, जानें रूट और पार्किंग प्लान…