ड्रग फ्री कैंपस” अभियान,एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर “ड्रग्स फ्री कैम्पस” अभियान के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही,प्रेमनगर तथा क्लेमेंटाउन क्षेत्र में निजी शिक्षण संस्थान से बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण हेतु पहुँची पुलिस-प्रशासन व डाक्टरों की सयुक्त टीमें,200 छात्र-छात्राओं का रेंडमली ड्रग्स किट से किया गया यूरिन टेस्ट,निजी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत 227 छात्र- छात्राओं का अब तक पुलिस द्वारा कराया जा चुका है मेडिकल टेस्ट,ड्रग्स परीक्षण कराये जाने हेतु सभी छात्रों से पुनः मौके पर भराये गये कन्सर्ट फार्म/शपथ पत्र,शिक्षण संस्थाान में मौजूद छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने तथा नशे की दुष्परिणामों की दी जानकारियां,दून पुलिस की पहल का स्थानीय व अन्य राज्यों के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने की प्रशंसा।
*थाना प्रेमनगर/ क्लेमेंटाउन*
मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025“ के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद में *”ड्रग्स फ्री कैम्पस”* अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत पुलिस द्वारा जनपद में स्थित सभी शिक्षण संस्थानों में पढने वाले सभी छात्र-छात्राओं से उनका ड्रग्स टेस्ट कराये जाने हेतु कन्सर्ट फार्म/शपथ पत्र भराये गये थे, जिसके क्रम मे आज दिनांक 01/12/25 को पुलिस-प्रशासन व डाक्टरों की सयुक्त टीम द्वारा प्रेमनगर तथा क्लेमेंटाउन क्षेत्र में स्थित अलग-अलग निजी शिक्षण सस्थांनों में बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण किया गया तथा संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं में से 100-100 छात्र-छात्राओं के ड्रग्स टेस्ट किट के माध्यम से रेन्डमली यूरीन टेस्ट किये गये, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं की रिपोर्ट नेगेटिव आयी। इससे पूर्व भी पुलिस द्वारा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 227 छात्र-छात्राओं का मेडिकल टेस्ट कराया जा चुका है।
दून पुलिस का नशे की गिरफ्त में आये छात्र-छात्राओं का कडा व स्पष्ट संदेश कि यदि कोई भी छात्र-छात्रा किसी भी प्रकार के नशे का सेवन करता पाया जाता है, तो उसके तथा सम्बन्धित शिक्षण संस्थान के विरूद्व भी कडी कार्यवाही की जायेगी।
अभियान के दौरान शिक्षण संस्थाान में मौजूद अन्य छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने तथा नशे की दुष्परिणामों की जानकारी दी गयी। अभियान के क्रम में अन्य शिक्षण संस्थानो में भी औचक निरीक्षण की तैयारी की जा रही हैै। निजी शिक्षण संस्थान में अध्यनरत स्थानीय व अन्य राज्यों से आए छात्र-छात्राओं द्वारा दून पुलिस की इस पहल की प्रशंसा की गई, साथ ही कई छात्र – छात्राओं द्वारा पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई की जानकारी अपने अभिभावको भी दी गई, जिनके द्वारा भी छात्र हित मे पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की गई।

More Stories
कुंभ-2027 की तैयारी जोरों पर: एनएचएआई की हरिद्वार बाईपास परियोजना का मेलाधिकारी और आईजी ने किया स्थलीय निरीक्षण, बाईपास के लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, संसाधन बढ़ाकर दिन-रात काम करने पर जोर, कुंभ के दौरान यातायात और पार्किंग व्यवस्था को लेकर बहादराबाद से जगजीतपुर तक निर्माण कार्यों का जायजा…
भगवानपुर में सजा पुलिस का जनता दरबार: ADG डॉ. वी. मुरुगेशन और SSP नवनीत सिंह ने सुनी जनसमस्याएं, निस्तारण के दिए कड़े निर्देश, महिला अपराधों पर त्वरित कार्रवाई प्राथमिकता, नशे की तस्करी और मनचलों पर सख्ती के आदेश…
हरिद्वार के सिडकुल में 24 अक्टूबर से ‘इंटर इंजीनियरिंग एक्सपो 2026’ का आगाज़, 100 से अधिक कंपनियाँ करेंगी आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन, उत्तराखंड के उद्योगों के आधुनिकीकरण का स्वर्णिम अवसर, नवीनतम तकनीकों और औद्योगिक समाधानों का अनूठा संगम…