राजस्व को हानि पहुंचाने वालों के विरुद्ध मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में की जा रही छापेमारी की कार्यवाही,अवैध खनन कर रहे खनन माफियों के विरुद्ध खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई,खनन विभाग की छापेमारी कार्यवाही में अवैध खनन कर रहे सात ट्रेक्टर ट्राली किए गए जब्त
*अवैध खनन के विरूद्ध जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खनन विभाग एवं सभी उपजिलाधिकारीयो एवं तहसीलदारों को अपने – अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखने के दिए गए हैं निर्देश*
हरिद्वार, 02 दिसम्बर, 2025
राजस्व को हानि पहुंचाने वाले के विरुद्ध मुख्यमंत्री ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशो के अनुपालन में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी उपजिलाधिकारीयो एवं तहसीलदारों व खनन विभाग को अपने अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। जिला खान अधिकारी मौ. काजिम खान ने अवगत कराया है कि आज दिनांक 02 दिसम्बर 2025 को तहसील लक्सर के ग्राम रामपुर रायघटी क्षेत्रान्तर्गत अवैध खनन किये जाने की दूरभाष पर प्राप्त मौखिक शिकायत के क्रम में उनके नेतृत्व में एवं, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, हरिद्वार के द्वारा विभागीय दल के साथ उक्त क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान मौके पर अवैध खनन करते हुए 07 ट्रेक्टर ट्राली पकड़ी गयी, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से पुलिस चौकी भिक्कमपुर के सुपुर्द किया गया है।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,